71st National Film Awards Winner List: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की मौजूदगी में आज यानी 23 सितंबर को नई दिल्ली में 71वें नेशनल अवॉर्ड्स (71st National Film Awards) को होस्ट किया जाएगा। इस खास मौके पर आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु विजेताओं को अलग-अलग केटेगरी में नेशनल अवॉर्ड प्रदान करेंगी। इस समय जो अवॉर्ड्स के विनर की लिस्ट सामने आई है उसके मुताबिक बेस्ट फीचर मूवी के लिए विक्रांत मेस्सी की फिल्म '12वीं फेल' को चुना गया है। वहीं दूसरी ओर शाहरुख खान को फिल्म 'जवान' के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड दिया जाएगा। तो चलिए विनर लिस्ट पर डालते हैं एक नजर...
71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स (2024) विजेताओं की सूची
एनिमल स्पेशल मेंशन - एम आर राजकृष्णन
बेस्ट हिंदी फिल्म: कथलबेस्ट गुजराती फिल्म: वश
बेस्ट बंगाली फिल्म: डीप फ्रिज
बेस्ट एक्शन-डायरेक्टर: हनु-मान (तेलुगु)
बेस्ट कोरियोग्राफी: ढिंढोरा (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर (बैकग्राउंड स्कोर): एनिमल
बेस्ट मेकअप: सैम बहादुर
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन: सैम बहादुर
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन: 2018 - एवरीवन इज़ अ हीरो (मलयालम)
बेस्ट एडिटिंग: पूक्कलम
बेस्ट साउंड डिजाइन: एनिमल
बेस्ट स्क्रीनप्ले: बेबी (तेलुगु) और पार्किंग (तमिल)
बेस्ट डायलॉग राइटर: सिर्फ एक बंदा काफी है (हिंदी)
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी: द केरल स्टोरी
बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर: शिल्पा राव (जवान)
बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर: पीवीएन एस रोहित (बेबी)
बेस्ट सपोर्टिंगएक्ट्रेस : उर्वशी (उलोझुक्कु), जानकी बोदीवाला (वाश)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: विजयराघवन (पुक्कलम) और मुथुपेट्टई सोमू भास्कर (पार्किंग)
बेस्ट एक्ट्रेस: रानी मुखर्जी
बेस्ट एक्टर: शाहरुख खान (जवान) और विक्रांत मैसी (12वीं फेल)
बेस्ट डायरेक्टर: सुदीप्तो सेन, द केरला स्टोरी
बेस्ट फिल्म इन एनीमेशन: हनु-मन
बेस्ट होलसम एंटरटेनमेंट: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
बेस्ट फीचर फिल्म इन प्रोमोटिंग नेशनल, सोशल एंड एन्विरॉन्मेंटल वैल्यूज: सैम बहादुर
बेस्ट फीचर फिल्म: 12वीं फेल
सभी फैन्स इस इवेंट को ऑफिशियल डीडी न्यूज चैनल के माध्यम से यूट्यूब पर लाइव देख सकते हैं, जिसका प्रसारण दोपहर 3 बजे शुरू होगा। उम्मीद है कि इस अवॉर्ड इवेंट के दौरान सभी विजेता मौजूद रहेंगे।
