बॉलीवुड

71st National Film Awards: कब और कहां होगा 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह, ऐसे देख पाएंगे ऑनलाइन आयोजन

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 23, 2025, 12:40 PM IST

71st National Film Award: 1 अगस्त को सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय ने 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विजेताओं की लिस्ट जारी की थी और आज यानी 23 सितंबर को इन सभी को अवॉर्ड्स दिए जाएंगे। इस अवसर के लिए दिल्ली के विज्ञान भवन में एक सेरेमनी का आयोजन हुआ है, जो शाम 4 बजे शुरू होगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेताओं को सम्मानित करेंगी। ये अवॉर्ड्स साल 2023 में रिलीज हुई फिल्मों के लिए दिए जा रहे हैं।

Image

Image Source: National Film Awards

71st National Film Festival: आज यानी 23 सितंबर फिल्मी जगत के लिए काफी बड़ा दिन है। आज 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। आपको बता दें कि 1 अगस्त को सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय ने 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विजेताओं की घोषणा की थी और आज 23 सितंबर को, सभी विजेताओं को ये अवॉर्ड्स दिए जाएंगे। इसके लिए सारी तैयारियां कर ली गई हैं। इस से जुड़े एक बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सवाल इस चीज को लेकर किया जा रहा है 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का समारोह कहां आयोजित किया जाएगा, कितने बजे से शुरू होगा, इस ऑनलाइन कैसे देख सकते हैं। इस खास खबर में हम आपको इन सब बातों की जानकारी देने वाले हैं।

कहां और कब आयोजित होगा 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह? (71st National Film Festival Date, Time, Venue)

71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का भव्य समारोह को राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में आज यानी 23 सितंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा। इस समारोह की शुरुआत शाम 4 बजे से होगी। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) विजेताओं को सम्मानित करेंगी।

कहां होगा आयोजित- विज्ञान भवन, नई दिल्ली

डेट- 23 सितंबर 2025

समय- शाम 4 बजे

प्रेजेंटर- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

ऑनलाइन कैसे देख सकते हैं 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह? (71st National Film Festival Online Streaming)

71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का भव्य समारोह को DD न्यूज चैनल के यूट्यूब देख सकते हैं। इस यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इसकी शुरुआत 3 बजे से ही हो जाएगी।

कब की फिल्मों के लिए दिया जा रहा है ये अवॉर्ड

आपको बता दें कि 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड साल 2023 में रिलीज हुई फिल्मों के लिए दिया जा रहा है। जिसके लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

इन स्टार्स को मिलेगा अवॉर्ड

71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड की विनर लिस्ट में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), रानी मुखर्जर्जी (Rani Mukerji) समेत कई स्टार्स इस लिस्ट में शामिल है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article