बॉलीवुड

71st National Awards 2025 Updates: शाहरुख खान-रानी मुखर्जी ने की शिरकत, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया विजेताओं को पुरस्कार

71st National Awards 2025 Updates: आज यानी 23 सितंबर को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा सभी विजेताओं को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा है। 71वें नेशनल अवॉर्ड्स की शुरुआत आज शाम 4 बजे से शुरू हो चुकी है। इस दौरान शाहरुख खान से लेकर रानी मुखर्जी सहित बड़े-बड़े सेलेब्स इवेंट में शामिल होकर शोभा बढ़ाई है।

Image

Image Source: You Tube/ DD News

71st National Awards 2025 Updates: भारतीय सिनेमा कई बड़े-बड़े सेलेब्स को आज यानी 23 सितंबर के दिन 71वें नेशनल अवॉर्ड्स (71st National Awards) में सम्मानित किया जाएगा। इस इवेंट का आयोजन आज शाम 4 बजे से नई दिल्ली के विज्ञान भवन में शुरू हो गया है। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2023 में रिलीज होने वाली बेस्ट फिल्मों को सम्मानित कर रही हैं। साल 2025 में 1 अगस्त के दिन विनर्स की लिस्ट की घोषणा कर दी गई थी। विनर्स के नाम उस दौरान खूब चर्चा में रहे थे। 71वें नेशनल अवॉर्ड से जुड़े सभी अपडेट्स की जानकारी हम आपको देते रहेंगे।

71वें नेशनल अवॉर्ड्स (71st National Awards) के समारोह के दौरान बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), रानी मुखर्जी और विक्रांत मेस्सी सहित सभी विजेताओं ने शिरकत की। शाहरुख खान ने अपनी फिल्म 'जवान' के लिए अपना पहला राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म '12वीं फेल' ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता जबकि अनोखी कॉमेडी फिल्म 'कटहल- ए जैकफ्रूट मिस्ट्री' (Kathal: A Jackfruit Mystery) को बेस्ट हिंदी फिल्म का खिताब मिला।

वहीं दूसरी ओर रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) को उनकी फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' (Mrs Chatterjee vs Norway) के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार मिला। वैभवी मर्चेंट को फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) के ट्रैक 'ढिंढोरा' के लिए राष्ट्रपति मुर्मू से प्रतिष्ठित सम्मान मिला। 71वें राष्ट्रीय पुरस्कार 2025 समारोह में री-रिकॉर्डिंग मिक्सर केटेगरी में रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'एनिमल' का स्पेशल मेंशन किया गया। यह मेंशन एमआर राजाकृष्णन को समर्पित था।

शाहरुख खान को मिला नेशनल अवॉर्ड

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को आज 23 सितंबर की शाम बेस्ट एक्टर की केटेगरी के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनकी फिल्म 'जवान' के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया। शाहरुख खान के फैन्स के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

रानी मुखर्जी ने भी हुईं राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

90 के दशक की लोकप्रिय एक्ट्रेस रानी मुखर्जी को भी उनकी फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' में बेहतरीन अदाकारी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रानी मुखर्जी ने यह अवॉर्ड राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से लिया।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article