बॉलीवुड

70th National Film Awards में 'दमन' को मिला बेस्ट ओड़िया फिल्म का अवॉर्ड, IMDB रेटिंग में कंतारा-RRR को छोड़ा था पीछे

70th National Film Awards: 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में दमन को बेस्ट ओड़िया फिल्म के पुरस्कार से नवाजा गया है। फिल्म की कहानी ओडिशा के मलकानगिरी जिले के दुर्गम इलाकों में स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने और अंधविश्वास को खत्म करने के विषय पर केंद्रित है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

Image

70th National Film Awards में 'दमन' को मिला बेस्ट ओड़िया फिल्म का अवॉर्ड, IMDB रेटिंग में कंतारा-RRR को छोड़ा था पीछे

70th National Film Awards: ओड़िया फिल्म दमन (Daman) में एक्टर बाबूशान ने शानदार काम किया था। उनके काम की दर्शकों से लेकर क्रिटिक्स तक ने सराहाना की थी। ये फिल्म 4 नंवबर 2022 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म की कहानी ओडिशा के नक्सल प्रभावित मलकानगिरी जिले के दुर्गम इलाकों में स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने और अंधविश्वास को खत्म करने के विषय पर केंद्रित है। 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में दमन को बेस्ट ओड़िया फिल्म के सम्मान से नवाजा गया है। फिल्म के मेकर्स इस बात से बेहद खुश है। विशाल मौर्य और देवी प्रसाद लेंका ने ओड़िया फिल्म दमन का निर्देशन किया है। इस फिल्म को दीपेंद्र सामल ने प्रोड्यूस किया है।

इस फिल्म में एक डॉक्टर की जर्नी को दिखाया गया है जो मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारी के बारे में लोगों को जागरूक करने का जिम्मा उठाता है। इस यात्रा में डॉक्टर को एक तरफ लोगों के मन से इस बीमारी को लेकर फैले अंधविश्वास को खत्म करना है और दूसरी तरफ जागरूकता बढ़ानी है। फिल्म में दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य योजनाओं को लागू करने में सरकार के प्रयासों को सकारात्मक तरीके से दिखाया गया है।

दमन को IMDB ने दी थी हाई रेटिंग

फिल्म को 10 में से 9.7 आईएमडीबी रेटिंग मिली है।आपको बता दें कि फिल्म बाहुबली, केजीएफ और आरआरआर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पछाड़कर सबसे ज्यादा आईएमडीबी रेटिंग हासिल करने वाली भारतीय फिल्म बन गई थी। दमन को सिर्फ ओडिशा में रिलीज किया गया था। फिल्म को मिले शानदार प्रदर्शन के बाद लोगों ने फिल्म को हिंदी में डब करने की मांग की थी। मेकर्स ने कहा था कि फिल्म को जल्द हिंदी में भी डब किया जाएगा।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article