बॉलीवुड

70th Hyundai Filmfare Awards 2025: जीनत अमान को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, साइन आइकॉन अवार्ड्स में शुमार हुए ये दिग्गज स्टार्स

Zeenat Aman get Lifetime Achievement Awards : फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 नाइट के सबसे शानदार और जानदार अवॉर्ड लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड का ऐलान हो गया है। सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री को यह पुरस्कार मिला। आइए आपको बताते हैं बाकी स्टार्स के हाथ कौन सा अवॉर्ड आया। यहां देखें विनर्स की लिस्ट

Image

Zeenat Aman get Lifetime Achievement Awards

Zeenat Aman get Lifetime Achievement Awards: 70वें फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 का आयोजन आज (11 अक्टूबर) अहमदाबाद में हो रहा है। शाहरुख खान, करण जौहर, कृति सेनन , सान्या मल्होत्रा जैसी बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियाँ गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित इस मेगा अवार्ड नाइट में शामिल हुईं। फिल्मफेयर हर साल टैलेंट और बेहतरीन काम करने वाले लोगों को सम्मानित करने के लिए जाना जाता है। अवॉर्ड नाइट में स्टार्स को उनके बेस्ट काम के लिए अवॉर्ड से नवाजा जा रहा है। सबसे पहले टेक्निकल अवार्ड्स से शुरुआत हुई, उसके बाद बेस्ट डेब्यू करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया। उसी के साथ आज रात के सबसे बड़े अवॉर्ड 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' की भी घोषणा हो गई है।

फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 में अभिनेत्री जीनत अमान( Zeenat Aman) को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया है। दिग्गज अभिनेत्री को फिल्म इंडस्ट्री में उनकी कमाल की अदाकारी और समर्पण के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया गया है। इस मौके पर जीनत अमान स्टेज पर मौजूद रही। ब्लैक ड्रेस में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थी। अवॉर्ड लेने के बाद उन्होंने फिल्मफेयर का धन्यवाद किया, एक्ट्रेस ने बताया कि जवानी में उन्हें अपना पहला अवॉर्ड मिला था, और अब 50 साल के बाद उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया है। एक्ट्रेस ने इसे लाइफ का सर्कल बताया।

साइन आइकॉन अवॉर्ड

दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार( Dilip Kumar) को साइन आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया। उनके अवॉर्ड को देने के लिए अभिनेत्री जया बच्चन स्टेज पर आई, दिलीप कुमार के अवॉर्ड को अभिनेता शाहरुख खान ने लिया। अभिनेत्री मीना कुमारी को भी साइन आइकॉन अवॉर्ड समर्पित किया गया। बिमल रॉय को साइन आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया। दिवंगत अभिनेत्री नूतन को भी यह अवॉर्ड दिया गया। अभिनेत्री जया बच्चन, रमेश सिप्पी को भी साइन आइकॉन अवॉर्ड मिला। अभिनेत्री कजोल देवगन, शाहरुख खान, कारण जौहर, दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी, अमिताभ बच्चन को साइन आइकॉन अवॉर्ड मिला है।

बेस्ट डेब्यू एक्टर-एक्ट्रेस

अभिनेत्री नितांशी गोयल( Nitanshi Goel) को 'लापता लेडीज' के लिए बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। एक्टर लक्ष्य लालवानी( Lakshay Lalwani) को 'किल' फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू एक्टर का अवॉर्ड मिला। वहीं कुणाल खेमू को 'मड़गाँव एक्सप्रेस" के लिए बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article