4 Idiots New Update: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपमकिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आमिर खान की अपकमिंग फिल्मों से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। आमिर खान को बड़े पर्दे पर दोबारा देखने के लिए फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। इन सब के बीच आमिर खान की फिल्म थ्री इडियट्स (3 Idiots) के दूसरे पार्ट यानी मूवी के सीक्वल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस का दिल खुश हो गया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म थ्री इडियट्स के सीक्वल को लेकर क्या न्यूज सामने आई है।
ये भी पढ़ें: 'थ्री इडियट्स' की कब से शुरू होगी शूटिंंग
'थ्री इडियट्स' के सीक्वल को लेकर आया अपडेट
आमिर खान एक बार फिर अपनी कल्ट फिल्म थ्री इडियट्स को लेकर चर्चा में है। इसकी वजह फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर साने आया अपडेट है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, एक इंडस्ट्री इनसाइडर ने खुलासा किया है कि ‘3 इडियट्स’ फ्रैंचाइजी की नई फिल्म अभी डेवलपमेंट स्टेज में है और इसका टेंटेटिव टाइटल ‘4 इडियट्स’ रखा गया है। टाइटल बदल सकता है, लेकिन मेकर्स ओरिजिनल तीन कैरेक्टर्स से आगे बढ़कर फ्रैंचाइजी को बड़ा करना चाहते हैं। इसके लिए एक सुपरस्टार को चौथा इडियट बनने के लिए ढूंढा जा रहा है। स्क्रिप्ट अभी एक टेंटेटिव वर्किंग टाइटल ‘4 इडियट्स’ के साथ लिखी जा रही है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक इसको लेकर कोई अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है।
'थ्री इडियट्स' में नजर आए थे ये सितारे
डायरेक्टर राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) के निर्देशन में बनी फिल्म थ्री इडियट्स में आमिर खान के साथ दोस्तों आर माधवन (R. Madhavan), शरमन जोशी (Sharman Joshi), करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan), बोमन ईरानी (Boman Irani) और ओमी वैद्य (Omi Vaidya) ने अहम रोल निभाया था। साल 2009 में रिलीज हुई इस फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिला था। आमिर खान की फिल्म 4 इडियट्स को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
