बॉलीवुड

धुरंधर की होगी छुट्टी, ऑल इज वेल' फिर से गूंजने वाला है, 3 इडियट्स के सीक्वल पर आया अपडेट

3 Idiots 2 Update: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान, आर माधवन, शरमन जोशी और करीना कपूर की फिल्म 3 इडियट्स साल 2009 में रिलीज हुई थी। उस वक्त फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। इस बीच फिल्म के सीक्वल पर एक अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स फिल्म के सीक्वल पर जल्द ही काम शुरू करने वाले हैं।

Image

pic credit- 3 idiots film

3 Idiots 2 Update: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान, आर माधवन, शरमन जोशी और करीना कपूर की फिल्म 3 इडियट्स ने लोगों को दिल खोलकर प्यार दिया था। 2009 में रिलीज हुई राजकुमार हिरानी की ये फिल्म आज भी लोगों की फेवरेट है। काफी समय से लोग 3 इडियट्स के सीक्वल के बारे में चर्चा कर रहे थे। इस बीच फिल्म को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है, जिससे आप 7 वें आसमान पर पहुंच जाएंगे। नई रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स 3 इडियट्स का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। इस न्यूज से सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है और फैंस 3 इडियट्स के दूसरे भाग को देखने के लिए बेताब हो गए हैं।

3 इडियट्स 2 को लेकर आया अपडेट

साल 2009 में रिलीज हुई राजकुमार हिरानी की 3 इडियट्स को लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। आमिर खान, करीना कपूर, आर माधवन और शरमन जोशी की ये फिल्म आज भी फैंस के दिल पर राज करती है। अब खबर है कि इसका सीक्वल 3 इडियट्स 2 बनने जा रहा है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक हिरानी ने स्क्रिप्ट फाइनल कर ली है और फिल्म की शूटिंग 2026 के दूसरे हाफ में शुरू होगी। सीक्वल में फिर वही पुरानी गैंग होगी आमिर खान, आर माधवन, शरमन और करीना। कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी जहां पहली फिल्म खत्म हुई थी यानी रैंचो, फरहान और राजू अलग हो गए थे, अब 15 साल बाद उनकी जिंदगी में क्या हो रहा है, यही दिखाया जाएगा। सूत्रों ने बताया, 'स्क्रिप्ट में पहली फिल्म जितना ही हंसी, इमोशन और मैसेज है। सब बहुत एक्साइटेड हैं।' हिरानी सालों से सीक्वल का सोच रहे थे, लेकिन दादासाहेब फाल्के बायोपिक रुकने के बाद उन्होंने इसपर काम किया और पूरी स्क्रिप्ट तैयार कर दी। आमिर और हिरानी की बायोपिक अभी साइड पर रखी है क्योंकि स्क्रिप्ट से दोनों पूरी तरह खुश नहीं थे।

3 इडियट्स ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल

बताते चलें कि 55 करोड़ के बजट में बनी 3 इडियट्स ने दुनियाभर में 460 करोड़ रुपये कमाए थे। आईएमडीबी पर भी फिल्म को तगड़ी रेटिंग मिली। फिल्म में आमिर खान, आर माधवन, शरमन जोशी और करीना कपूर ने शानदार एक्टिंग की थी। 16 साल बाद भी ये फिल्म इतनी ही पॉपुलर है। आज भी लोग इसे ओटीटी पर देखना पसंद करते हैं। आपको ये मूवी कैसी लगी थी हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article