Bollywood Actors Who Own Most Expensive Houses: बॉलीवुड सेलिब्रिटी आलीशान जिंदगी जीने के लिए जाने जाते हैं। उन्हें लग्जूरियस गाड़ियों में घूमना और महंगे घरों में रहना खूब भाता है। वैसे तो सभी स्टार्स के पास महंगे और आलीशान घर होते हैं, लेकिन उनमें से कुछ ऐसे सितारे हैं, जिनके घर अपनी खासियत और कीमत की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ बॉलीवुड स्टार्स के उन घरों के बारे में जिसकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।
शाहरुख खान
किंग खान के नाम से फेमस सुपरस्टार शाहरुख खान का नाम इस लिस्ट में टॉप पर आता है। उनका घर 'मन्नत' किसी जन्नत से कम नहीं है। मुंबई के बांद्रा स्थित उनके इस घर की कीमत करीब 350 करोड़ रुपए है। इस घर का इंटीरियर खुद शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने किया है।
अमिताभ बच्चन
वैसे को बिग बी के पास मुंबई में कई घर हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में उनका घर 'जलसा' रहता है। इस घर में अमिताभ बच्चन अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं। वैसे इस घर को खुद अमिताभ बच्चन ने नहीं खरीदा था, बल्कि उन्हें ये घर फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' के डायरेक्टर ने गिफ्ट में दिया था। लेकिन अगर इस घर के कीमत की बाद करें तो वो करीब 100 से 120 करोड़ रुपए है।
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी भी उन सितारों में गिनी जाती हैं, जो सबसे महंगे और आलीशान घर में रहती हैं। उनके इस घर का नाम 'किनारा' है, जिसकी कीमत 100 करोड़ रुपए बताई जाती है। मुंबई के पॉश एरिया में बना एक्ट्रेस का ये घर बेहद खूबसूरत है।
अक्षय कुमार
बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फिल्में करने के लिए मशहूर अक्षय कुमार का घर मुंबई के जुहू बीच के किनारे है। खिलाड़ी कुमार का सी फेसिंग ये घर काफी खूबसूरत और आलीशान है, जिसकी कीमत करीब 80 करोड़ रुपए है। वैसे तो इसके अलावा अक्षय के पास विदेशों में भी घर है, लेकिन वो अपने परिवार के साथ जुहू वाले इस घर में रहते हैं।
सैफ अली खान
छोटे नवाब सैफ अली खान रहते तो मुंबई में हैं, लेकिन हरियाणा में उनके पास एक पटौदी हाउस है, जिसकी कीमत करीब 800 करोड़ रुपए है। महल जैसे उनके उस घर में हर तरह की सुविधाएं मौजूद हैं। इस घर में लगे ज्यादातर सामान पुराने समय की और खानदानी हैं, जिसकी वजह से इसकी खूबसूरती और ज्यादा बढ़ जाती है। सैफ का ये पटौदी हाउस करीब 10 एकड़ में बना हुआ है, जिसकी वजह से इसकी गिनती बी-टाउन के सबसे महंगे घरों में होती है।
सलमान खान
सलमान खान अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई के बांद्रा स्थित अपने 'गैलेक्सी' अपार्टमेंट में रहते हैं। भाईजान के इस घर की कीमत करीब 100 करोड़ रुपए है।
अजय देवगन
मुंबई स्थित अजय देवगन और काजोल के घर का नाम 'शिव-शक्ति' है, जो बॉलीवुड के सबसे आलीशान घरों में से एक है। अजय का से घर मुंबई के जुहू में बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्टार कपल के इस आलीशान घर की कीमत करीब 60 करोड़ रुपए है।
