Shilpi Raj Bhojpuri Song Ye Gontedaar Lehenga: बॉलीवुड के साथ-साथ भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में फेस्टिव सीजन की धूम है। नवरात्रि, दशहरा से लेकर अभी तक एक के बाद एक कई धमाकेदार गाने रिलीज हो रहे हैं। इसी कड़ी में शिल्पी राज का नया गाना ‘ये गोटेदार लहंगा’ रिलीज हुआ है। गाने को एक ही दिन में एक मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को सिंगर शिल्पी राज ने ये गाना लोकगायक नीलकमल के साथ मिलकर गाया है।
शिल्पी राज (Shilpi Raj) का भोजपुरी गाना ‘ये गोटेदार लहंगा’ (Ye Gotedaar Lehenga) प्रसिद्ध म्यूजिक चैनल सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। गाने को दो दिन में ही दो मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं, जो लगातार बढ़ते जा रहे हैं। गाने के म्यूजिक वीडियो में शिल्पी राघवानी ने खूब धमाल मचाया है। म्यूजिक आर्या शर्मा का है। लिरिक्स आशुतोष तिवारी का है। गाने को बिभानशु तिवारी ने डायरेक्ट किया है। कोरियोग्राफी विक्रम राजपूत और डीओपी महेश वेंकट हैं।

Shilpi Raj Bhojpuri Song
इन गानों को आवाज देंगी शिल्पी राज
सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेस हेड बद्रीनाथ झा ने बताया कि गाना बेहद खूबसूरत है, जो भोजपुरी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। सारेगामा हम भोजपुरी अपनी सोच और विजन के अनुसार भोजपुरी संगीत का एक मनोरम कारवां बना रही है, जिसमें भोजपुरी के श्रोताओं का उत्साहजनक सहयोग भी मिल रहा है। यही वजह है कि हमारे चैनल से रिलीज गानों को हर वर्ग और समुदाय के लोग न सिर्फ पसंद कर रहे हैं, बल्कि हमें और भी अच्छे गानों के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं।
शिल्पी राज की वर्कफ्रंट की बात करें तो उनका एक और गाना 'मेरा दिल रोने लगा है' भी रिलीज हुआ है। इस गाने में विजय चौहान और श्वेता महारा नजर आ रही हैं। ये गाना उनकी दुबई सीरीज का हिस्सा है। ये गाना वर्ल्डवाइड म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर जारी हुआ है।
