भोजपुरी

गले में मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर...Rani Chatterjee ने लगाए ठुमके, तारीफ करते हुए फैन्स ने की कमेंट्स की बौछार

Rani Chatterjee Dance Video: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी मेहनत के दम पर नाम कमा चुकीं एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में रानी चटर्जी मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने दिखाई दे रहा है।

Image

Rani Chatterjee

Rani Chatterjee Dance Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) आए दिन चर्चा में रहती हैं। रानी चटर्जी की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। फैन्स के बीच हमेशा लाइमलाइट में बने रहने के लिए रानी चटर्जी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियोज और फोटोज पोस्ट करती है। इस बार भी रानी चटर्जी ने अपना डांस वीडियो शेयर कर फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। वीडियो में रानी चटर्जी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

रानी चटर्जी के ठुमकों पर फिदा हुए फैन्स

सलमान खान और शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'करण-अर्जुन' के गाने 'एक मुंडा मेरी उम्र का' पर रानी चटर्जी ने डांस करते हुए वीडियो पोस्ट किया है। पीले और लाल रंग की साड़ी में रानी चटर्जी बेहद खूबसूरत और प्यारी लग रही हैं। इस वीडियो में रानी चटर्जी के गले मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर नजर आ रहा है। रानी चटर्जी के ठुमकों ने फैन्स को दीवाना बना दिया है। एक यूजर ने रानी चटर्जी की तारीफ करते हुए लिखा, 'आप बहुत प्यारी हैं दीदी।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'आपकी स्माइल बहुत ज्यादा प्यारी है।'

रानी चटर्जी ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में फिल्म 'ससुरा बड़ा पैसावाला' से कदम रखा था। यह फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रानी चटर्जी ने धांसू एक्टिंग की थी। इस फिल्म से ऑडियंस को इम्प्रेस करने के बाद रानी चटर्जी ने एक से बढ़कर एक फिल्में कीं। रानी चटर्जी ने भोजपुरी सिनेमा के बड़े-बड़े एक्टर्स के साथ काम किया है। वैसे आपको रानी चटर्जी का ये वीडियो कैसा लगा? इस बारे में आप कमेंट्स के जरिए अपनी राय जरुर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article