Anjali Raghav Reveals Pawan Singh Touches Inappropriately On Stage: भोजपुरी एक्टर पवन सिंह अपने गानों के साथ-साथ विवादों के कारण भी अक्सर लाइमलाइट में आ जाते हैं। पवन सिंह पर कई संगीन आरोप लग चुके हैं। वहीं अब पवन सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके लिए उनकी जमकर थू-थू हो रही है। वीडियो में पवन सिंह स्टेज पर मदद के बहाने हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव को कमर पर छूते नजर आए। इस वीडियो के लिए लोगों ने पवन सिंह को 'छिछोरा' तक कह दिया। वहीं अब मामले पर खुद अंजलि राघव (Anjali Raghav) ने चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है कि उन्हें पवन सिंह (Pawan Singh) की इस हरकत पर न केवल गुस्सा आया, बल्कि रोना भी आया।
अंजलि राघव (Anjali Raghav) ने लंबा-चौड़ा वीडियो शेयर कर पवन सिंह (Pawan Singh) की पोल खोली। उन्होंने लखनऊ में हुए हादसे पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि जो लोग मुझे लिख रहे हैं कि मुझे मजे आ रहे हैं तो पब्लिक में अगर कोई मुझे टच करेगा तो क्या मुझे खुशी होगी? एक्ट्रेस ने इस सिलसिले में कहा, "मैंने सॉन्ग के लिए हां बोलने से पहले ही पूछ लिया था कि इसमें कोई अजीबों-गरीब कॉस्ट्यूम या डबल मीनिंग बातें तो नहीं हैं। लखनऊ में जब मैं स्टेज पर थी तो पवन सिंह ने मुझे बोला कि इधर कुछ लगा हुआ है। मुझे लगा कि ड्रेस नई है, तो साड़ी के साथ-साथ ब्लाऊज में भी टैग लटक रहा होगा। मैं हंसकर उस चीज को दबा रही थी, क्योंकि ये चीज बाद में भी बोली जा सकती है। लेकिन वो बोले कि कुछ लगा है, मगर फिर भी मैंने हंसकर टाला। लेकिन जब मैंने टीम मेंबर से पूछा कि कुछ लगा है तो उन्होंने बताया कि कुछ नहीं लगा था। मैंने भी देखा तो कुछ नहीं था वहां पर। उस वक्त मुझे गुस्सा आया और बहुत रोना आया।"
अंजलि राघव (Anjali Raghav) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने इस बारे में आगे कहा, "मुझे समझ नहीं आया कि मैं क्या करूं, क्योंकि मैं लखनऊ में थी और पवन सिंह (Pawan Singh) भी वहीं के हैं। वहां मौजूद लोग उनके फैंस थे, उनके पैरों में गिर रहे थे। तो अगर मैं उस वक्त कुछ कहती तो मेरी बात सुनी जाती। मैंने सोचा कि मैं उनसे बात करूंगी, लेकिन कुछ देर बार वो स्टेज से रील वगेरह बनाकर चले गए।" अंजलि राघव ने बताया कि उन्होंने पवन सिंह की टीम से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन किसी ने उनका फोन नहीं उठाया। यहां तक कि उन्हें किसी ने ये सलाह भी दी कि पवन सिंह की पीआर टीम बहुत बड़ी है। अगर तुम उन्हें कुछ कहोगी कि तो वो लोग तुम्हें ही उल्टा-सीधा कहना शुरू कर देंगे।
अंजलि राघव (Anjali Raghav) वीडियो में कहती दिखीं कि अगर ये बात हरियाणा में हुई होती तो उन्हें कुछ करने की जरूरत ही नहीं पड़ती। एक्ट्रेस ने पवन सिंह (Pawan Singh) की घटिया हरकत पर फैसला लेते हुए कहा कि वह अब भोजपुरी इंडस्ट्री में कभी भी काम नहीं करेंगी। उन्होंने एक कलाकार के तौर पर पवन सिंह के साथ काम करने का फैसला किया था।
