Lawrence Bishnoi Gang Threaten Pawan Singh: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। पवन सिंह को कभी कोई गाना वायरल हो जाता है, तो कभी बयान पर विवाद हो जाता है। लेकिन इन सब के बीच पवन सिंह फिर से खबरों में है। पवन सिंह को अभी हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिली है, जिसके बाद से उनके फैंस काफी चिंता हैं। पवन सिंह से जुड़ी इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी हलचल मच गई है। तो चलिए जानते हैं पवन सिंह से जुड़ा ये पूरा मामला क्या है।
पवन सिंह ने मिली धमकी
एक्टर और सिंगर पवन सिंह एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह डरा देने वाली है। अभी हाल ही में सामने आई मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने धमकी दी है। IANS की खबर के मुताबिक 'पवन सिंह को फोन पर धमकी दी गई कि वे लाइव एपिसोड में मेजबान सलमान खान के साथ स्टेज पर न आएं। कॉल करने वाले ने चेतावनी दी कि अगर पवन ने अपनी योजना के अनुसार हिस्सा लिया तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। इस घटना के बाद पवन की टीम ने तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने उनकी सुरक्षा और सख्त कर दी है।' अब पुलिस ने इस मामले की जांंच शुरू कर दी है। ये घटना 7 दिसंबर को शाम को हुई, जब बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) का फिनाले रात 9 बजे लाइव होने वाला था। आपको बता दें कि फिनाले से पहले एक पोस्ट सामने आया था जिसमें बताया गया था कि पवन सिंह बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के साथ शो के फिनाले में नजर आएंगे और सिंगर ने अपना वादा पूरा किया।
चिंता में पड़े फैंस
पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली इस धमकी के बाद अब एक्टर के फैंस काफी चिंता हैं। लेकिन आपको बता दें कि पवन सिंह ने अभी तक इस घटना को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
