Kapil sharma with Bhojpuri Stars: भोजपुरी स्टार पवन सिंह इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में वो रियलिटी शो राइज एंड फॉल में नजर आए थे। शो में वो बतौर गेस्ट शामिल हुए थे। उन्होंने रियलिटी शो राइज एंड फॉल में गर्दा उड़ा दिया। बता दें कि हाल ही में पवन सिंह का नया गाना रिलीज हुआ, जिसे लोग ढेर सारा प्यार दे रहे हैं। इस बीच भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में पवन सिंह और कपिल शर्मा का भाईचारा दिखाई दे रहा है।
Pallav Paliwal ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए वीडियो शेयर किया है। इस क्लिप में कपिल शर्मा के साथ पवन सिंह, निरहुआ और मनोज तिवारी नजर आ रहे हैं। क्लिप में ये सभी स्टार्स कैमरे के सामने एक से एक पोज दे रहे हैं। इस क्लिप को देखकर लोग ये दावा कर रहे हैं कि कपिल शर्मा के नए सीजन में ये स्टार्स नजर आने वाले हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में कुछ साफ नहीं हो पाया है। इस वायरल वीडियो पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'पवन सिंह अपना जलवा बिखेरने वाले हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'इस वीडियो को देखकर मन गदगद हो गया।'
बताते चलें कि पवन सिंह, निरहुआ और मनोज तिवारी भोजपुरी इंडस्ट्री पर काफी समय से राज कर रहे हैं। खासतौर पर पवन सिंह की फैन फॉलोइंग तगड़ी है। यूपी-बिहार के लोग पवन सिंह की एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। पवन सिंह अब बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपना जलवा बिखेर रहे हैं। फिल्म 'स्त्री 2' में पवन सिंह का गाया हुआ गाना आई नई काफी वायरल हुआ था। मालूम हो कि पवन सिंह का विवादों से भी गहरा नाता है। हाल ही में पवन सिंह और उनकी दूसरी वाइफ ज्योति सिंह के बीच विवाद हो गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो पवन सिंह ने अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक के लिए अर्जी दी थी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। भोजपुरी (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।