भोजपुरी

लाफ्टर शेफ्स में पवन सिंह ने तेजस्वी प्रकाश के साथ किया फ्लर्ट, करण कुंद्रा को हुई जलन

Pawan Singh and Tejasswi Prakash Video: भोजपुरी स्टार पवन सिंह इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में वो बिग बॉस के फिनाले पर पहुंचे थे। उन्होंने सलमान खान के साथ जमकर धमाल मचाया। इस बीच पवन सिंह ने टीवी शो लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट में गर्दा उड़ा दिया। शो में उन्होंने तेजस्वी प्रकाश संग जमकर फ्लर्ट किया है।

laughter chef pawan singh

pic credit- laughter chef show

Pawan Singh and Tejasswi Prakash Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती है। हाल ही में पवन सिंह ने बिग बॉस 19 के फिनाले में सलमान खान के साथ स्टेज शेयर किया था। शो में पवन सिंह ने सलमान के लिए बहुत प्यारा सॉन्ग गाया। पवन सिंह का ये अंदाज सलमान को भी काफी पसंद आया। बता दें कि पवन सिंह और सलमान खान को साथ देख फैंस गदगद हो गए। इस बीच पवन सिंह ने टीवी शो लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट में गर्दा उड़ा दिया। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पवन सिंह, तेजस्वी के साथ फ्लर्ट करते दिखाई दे रहे हैं।

पवन सिंह ने तेजस्वी प्रकाश के साथ किया फर्ल्ट

कलर्स टीवी ने अपने इंस्टा अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें पवन सिंह, तेजस्वी के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस प्रोमो वीडियो में पवन सिंह, तेजस्वी प्रकाश के साथ काम करते दिखाई दे रहे हैं। तो तेजस्वी प्रकाश कहती हैं 'इस शो में जो भी गेस्ट आए उसमें सबसे बेस्ट आप हो' तो ये सुनकर पवन सिंह कहते हैं- 'ऐसे मत बोलो नहीं तो हम जान दे देंगे।' तो करण कुंद्रा कहते हैं 'जान देनी ही पड़ जाएगी थोड़ी देर और रुकोगे तो' फिर पवन सिंह कहते हैं 'ऐसी चीजों के लिए जान भी चली जाए तो कोई दिक्कत नहीं।' पवन सिंह की ये बातें सुनकर तेजस्वी प्रकाश के चेहरे पर स्माइल आ जाती है। बता दें कि लाफ्टर शेफ्स का ये एपिसोड जल्द ही टीवी और ओटीटी पर दिखाया जाएगा।

पवन सिंह को मिली थी धमकी

बताते चलें कि हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पवन सिंह को धमकी दी है। धमकी देने वाले ने पवन सिंह से कहा कि सलमान खान के साथ स्टेज शेयर मत करना। इस बीच पवन सिंह ने मुंबई पुलिस में दो शिकायतें दर्ज कराईं। इसके बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई है। बता दें कि पहले कपिल शर्मा को भी धमकी दी गई थी कि सलमान के साथ शो मत करना। अब पवन सिंह की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है और पुलिस पूरी ताकत से जांच कर रही है।

कुमार सरस
कुमार सरस author

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती ह... और देखें

End of Article