Monalisa Trolled: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर अपने आप को लेकर डिटेल्स शेयर करती रहती है। साथ उनकी सीरियल में उनके द्वारा की गई एक्टिंग को सभी लोगों ने खूब पसंद किया है। अभी हाल ही में एक्ट्रेस से जुडी एक बड़ी खबर सामने आई है। साथ उन्होंने लोगों द्वारा फटकार लगाई जा रही है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर पूरा मामला है क्या।
दरअसल कुछ ही देर पहले मोनालिसा (Monalisa) ने अपने इंस्टाग्राम आकउंट पर वीडियो पोस्ट की थी। जिसमें वो माँ बागेश्वर के मंदिर दर्शन करने पहुंची थी। एक्ट्रेस ने वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा है कि 'माँ बागेश्वर मंदिर दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। ऐसे में ये देख जहां कुछ लोगों ने उनकी तारीफ़ की वहीं दूसरी तरफ कई लोगों ने क्लास लगा दी। बता दें की वीडियो में एक्ट्रेस ने वेस्टर्न ड्रेस पहनी हुई थी।
ये देख लोगों ने ने उनकी सोशल मीडिया और ट्रोल करते हुए क्लास लगा दी। साथ ही मोनालिसा बिग बॉस सीजन 10 में नजर आ चुकी हैं। सलमान खान के शो के बाद उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली। जिसके कारण उन्हें नजर और बेकाबू जैसे सीरियल में काम मिला।
