भोजपुरी

मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र...रानी चटर्जी ने रचाई गुपचुप शादी? जानिए पूरा सच

Is Rani Chatterjee Secretly Married: भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेहद प्यारी पिक्स शेयर की हैं। इन पिक्स को देखकर लोगों ने कयास लागाने शुरू कर दिए हैं कि रानी चटर्जी ने शादी कर ली है। आइए जानते हैं पूरा सच...

Image

Pics Credit: Instagram/Rani Chatterjee

Is Rani Chatterjee Secretly Married: भोजपुरी सिनेमा की टॉप अदाकाराओं में से एक रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। शायद ही कोई ऐसा दिन जाता है जब रानी चटर्जी इंटरनेट पर अपनी पिक्स या वीडियोज शेयर ना करती हों। कुछ देर पहले ही रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) ने अपने कई खूबसूरत पिक्स शेयर की हैं। इन पिक्स को देखकर फैन्स के मन में एक सवाल खड़ा हो गया है। इन फोटोज में रानी चटर्जी की मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र दिखाई दे रहा है। फोटो देखकर कई लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि रानी चटर्जी ने कहीं गुपचुप शादी तो नहीं कर ली है। तो चलिए जानते हैं असली सच्चाई क्या है।

क्या सच में रानी चटर्जी ने रचाई शादी?

रानी चटर्जी इन सभी फोटो में सोलह श्रृंगार किए नजर आ रही हैं। रानी चटर्जी लाल रंग की साड़ी कैरी कर ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दे रही हैं। इस दौरान फैन्स ने उनकी मांग में सिंदूर, हाथों में हरी चूड़ियां और गले में मंगलसूत्र नोटिस किया। दरअसल कईयों को लगने लगा था कि रानी चटर्जी ने शादी कर ली है लेकिन यह सच नहीं है। यह सभी पिक्स रानी चटर्जी ने अपनी आने वाली फिल्म के सेट से शेयर की हैं। उनका यह लुक उसी फिल्म से है, जो फैन्स की खूब पसंद आया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रानी चटर्जी के पास इस समय आने वाले प्रोजेक्ट्स की कमी नहीं है। रानी चटर्जी इन दिनों एक साथ 'ए बैड मैन बाबू', 'परिवार के बाबू', 'भाभी मां', 'नाचे दूल्हा गली गली', 'मेरा पति मेरा देवता है', 'दीदी नंबर 1', 'सास बहू चली स्वर्ग लोक', 'चुगलखोर बहुरिया' और 'ऊपर वाली और बिहार वाली' जैसी कई फिल्मों पर काम कर रही हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article