भोजपुरी

Bol Radha Bol Trailer: छठ के मौके पर आ रही है बोल राधा बोल, प्रेम और एक्शन से भरपूर है खेसारी की फिल्म का ट्रेलर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 10:26 AM IST

Bol Radha bol movie Trailer: दिवाली और छठ के मौके पर खेसारी लाल यादव की फिल्म बोल राधा बोल रिलीज हो रही है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इसमें खेसारी के साथ मेघा श्री नजर आ रही हैं। फिल्म छठ पूजा की महिमा का बखान कर रही है।

Image

Bol Radha Bol Trailer: छठ के मौके पर आ रही है बोल राधा बोल, प्रेम और एक्शन से भरपूर है खेसारी की फिल्म का ट्रेलर

Bol Radha bol movie Trailer : भोजपुरी के दमदार एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव एक नए कांसेप्ट पर अपनी फिल्म लेकर आए हैं। जिसमें आस्था ,प्रेम और एक्शन का भरपूर मसाला आपको दिखेगा। खेसारी की फिल्म बोल राधा बोल रिलीज होने को तैयार हो गई है। जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। ट्रेलर को देखते ही फैंस मूवी देखने को बेताब दिखाई दे रहे है। कुछ ही देर में ट्रेलर को करोड़ों लोगों देख चुके हैं और खेसारी के इस अंदाज की वाह वाही भी खूब कर रहे हैं।

अपनी आवाज से लोगों का दिल जीतने वाले खेसारी अब अपनी फिल्मों से भी दिलों पर राज कर रहें हैं। बोल राधा बोल में खेसारी एक नास्तिक लड़का बने हुए है जिसे धर्म कर्म पर विश्वास नहीं है ,लेकिन जैसे ही उनकी प्रेमिका राधा की मौत होती है ,तो वह पूरी तरह से बदल जाते हैं और सच्चाई, अच्छाई का रास्ता अपनाते हुए लोगों की सेवा में लग जाते हैं।

फिल्म में छठ पूजा के पावन त्योहार को बड़ी बखूबी से दिखाया गया है। आस्था का प्रतीक यह त्योहार लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। मूवी में खेसारी की राधा का रोल मेघाश्री कर रही हैं जो खेसारी के साथ रोमांस करती नजर आ रही है । फिल्म में दोनो की जोड़ी धमाल करती दिख रही है।

फिल्म को पराग पाटिल ने डायरेक्ट किया है और विजय कुमार यादव ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म के गानों का भी अपना अलग अंदाज दिख रहा है इन गानों को खेसारी लाल यादव,प्रियंका सिंह, शिल्पी राज, अल्का झा,अनामिका त्रिपाठी, स्निग्धा सरकार ने गाया हैं ।स्टार कास्टिंग में खेसारी , मेघाश्री के साथ महिमा सिंह,अरुणा गिरी और विनोद पांडेय जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं। ट्रेलर को वेव म्यूजिक ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है।

खेसारी अपने गानों से लेकर अपनी वीडियो तक आए दिन चर्चा में बने रहते हैं। कुछ दिन पहले रिलीज हुआ उनका गाना बोंधू तीन दिन 2.o डीजे पर छाया हुआ है।

मेधा चावला
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article