Pawan Singh with Manisha Rani: भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार पवन सिंह इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिन ये खबर सामने आई कि बिश्नोई गैंग की तरफ से पवन सिंह को धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने पवन सिंह से कहा कि सलमान खान के साथ स्टेज शेयर मत करना और पैसे भेजो, वरना अंजाम बुरा होगा। इसके बाद पवन सिंह ने मुंबई पुलिस में दो शिकायतें दर्ज कराईं। अभी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस बीच मनीषा रानी ने सुपरस्टार पवन सिंह को लेकर ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं।
मनीषा रानी ने पवन सिंह को लेकर कही ये बात
बिग बॉस ओटीटी फेम मनीषा रानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक तस्वीर शेयर की हैं, जिसमें वो सुपरस्टार पवन सिंह के साथ दिखाई दे रही है। इस फोटो को शेयर करते हुए मनीषा रानी ने लिखा, 'बिहार के शेर के साथ एक शेरनी।' मनीषा रानी ने ऐसे समय पर पवन सिंह को बिहार का शेर बताया है जब उन्हें बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी मिली है। इससे ये साफ होता है कि पवन सिंह किसी धमकी से डरने वाले नहीं है। हालांकि सावधानी बरतते हुए पवन सिंह ने शिकायत दर्ज करवा ली है। बता दें कि पवन सिंह ने हाल ही में बिग बॉस के मंच पर धमाल मचाया और सलमान खान के साथ स्टेज शेयर किया।
पवन सिंह ने सलमान खान के साथ मचाया था धमाल
बताते चलें कि बिग बॉस 19 के फिनाले में पवन सिंह ने सलमान खान के साथ धमाल मचाया साथ ही बाकी कंटेस्टेंट्स को भी एंटरटेन किया है। कुछ दिनों पहले ही पवन सिंह रियलिटी शो राइज एंड फॉल में नजर आए थे। इस शो में भी उन्होंने सारी लाइमलाइट लूट ली थी। पवन सिंह की पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ रही है। पवन सिंह आज उस मुकाम पर पहुंच गए है जहां हर एक कलाकार पहुंचना चाहता है। पवन सिंह की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि सुपरस्टार पवन सिंह फिलहाल कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं।
