भोजपुरी

Bigg Boss 19: नीलम गिरी को लेकर अक्षरा सिंह ने कही ऐसी बात, फैंस बोले- 'आपसे यही उम्मीद थी...'

Akshara Singh Support Neelam Giri: भोजपुरी की पॉपुलर एक्ट्रेस नीलम गिरी इन दिनों बिग बॉस में धमाल मचा रही हैं। यूपी-बिहार की जनता नीलम गिरी को सपोर्ट कर रही हैं। इस बीच अक्षरा सिंह का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को देख फैंस गदगद हो गए हैं।

Image

neelam giri (3)

Akshara Singh Support Neelam Giri: सलमान खान के शो बिग बॉस 19 में भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी नजर आ रही हैं। पहले ही हफ्ते नीलम गिरी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गई थी। हालांकि फैंस ने उन्हें बचा लिया। शुरू में ऐसा लग रहा था कि नीलम घर में अपनी पहचान नहीं बना पाएंगी, हालांकि अब धीरे-धीरे वो लोगों से बातचीत कर रही हैं। हालिया एपिसोड में नीलम गिरी ने भोजपुरी गाने पर ऐसे ठुमके लगाए कि लोग मदहोश हो गए। इस बीच अक्षरा सिंह का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

अक्षरा सिंह ने नीलम गिरी को किया सपोर्ट

भोजपुरी की क्वीन अक्षरा सिंह ने नीलम गिरी को सपोर्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। साथ में अक्षरा ने नीलम गिरी को बर्थडे विश भी किया है। अक्षरा ने लिखा, 'हम सबकी प्यारी और भोजपुरी इंडस्ट्री की बेहद्द खूबसूरत एक्ट्रेस नीलम गिरी को जन्मदिन की ढेरो शुभकामनाएं खूब धमाल मचा के आओ हम सब तुमपे बहुत गर्व करते हैं।' अक्षरा सिंह के इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हमें यही उम्मीद थी कि आप जरूर नीलम गिरी को सपोर्ट करेंगी।' दूसरे ने लिखा, 'अक्षरा जी ने सपोर्ट कर दिया अब नीलम बिग बॉस जीत जाएंगी।'

भोजपुरी की क्वीन हैं नीलम गिरी

बताते चलें कि भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी की फैन फॉलोइंग जबरदस्त हैं और इंस्टाग्राम पर उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं। फैंस चाहते हैं कि नीलम गिरी और अच्छे से खेले और बिग बॉस की ट्रॉफी को अपने नाम कर लें। नीलम गिरी खूबसूरती और बोल्डनेस के मामले में बॉलीवुड से लेकर टीवी तक की एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। नीलम गिरी की हर अदा पर यूपी-बिहार के लोग फिदा है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि नीलम बिग बॉस की ट्रॉफी जीतती हैं या नहीं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article