भोजपुरी

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने बॉलीवुड में की धांसू एंट्री, स्त्री 2 के गाने 'तू आई नहीं' को मिले इतने व्यूज

Pawan Singh song: भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने बॉलीवुड में धमाल मचा दिया है। श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 में पवन सिंह ने गाना गाया है, जो कि इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

Image

pawan singhhh

भोजपुरी स्टार पवन सिंह की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। इस मामले में वो बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को भी टक्कर देते हैं। कई लोगों का ये मानना है कि पवन सिंह भोजपुरी के सलमान है। यूपी-बिहार में तो पवन सिंह की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। पवन सिंह भोजपुरी के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। इस बीच पवन सिंह ने बॉलीवुड में भी अपना झंडा गाड़ दिया है। पवन सिंह का एक गाना सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इस गाने ने पूरा सिस्टम हैंग कर दिया है।

पवन सिंह का गाना हुआ वायरल

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इस मूवी के लिए लोग काफी एक्साइटेड हैं। हाल ही में फिल्म स्त्री 2 का एक नया गाना 'तू आई ना' सामने आया है। खास बात तो ये है कि इस गाने में पवन सिंह ने आवाजा दी है। उनके इस गाने ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। चंद दिनों में ही यूट्यूब पर इस सॉन्ग ने 10 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। इस गाने को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं।

भोजपुरी में चलता है सिक्का

बताते चलें कि भोजपुरी स्टार पवन सिंह की गाने को लोग खूब पसंद करते हैं। पवन सिंह ने हाल ही में निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि वो जीत नहीं पाए। पवन सिंह का विवादों से भी गहरा नाता रहा है। पवन सिंह और खेसारी लाल यादव का विवाद काफी चर्चा में रहा था। हालांकि अब इन दोनों के बीच सबकुछ ठीक हो गया है। पवन सिंह ने एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को डेट किया था। दोनों की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते थे। हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article