Pawan Singh New Song Raja Rangbaaz: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में वो टीवी शो लाफ्टर शेफ्स में नजर आए थे। शो में पवन सिंह ने जमकर गर्दा उड़ाया और सबको एंटरटेन किया। इस बीच पवन सिंह का नया गाना लाफ्टर शेफ्स सामने आ गया है, जो कि इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। पवन सिंह के नए सॉन्ग को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। आइए नजर डालते है इस गाने पर...
पवन सिंह का नया गाना हुआ रिलीज
सुपरस्टार पवन सिंह का नया गाना 'राजा रंगबाज' जे.एम.एफ भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। गाने में पवन सिंह फुल रंगबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। इस गाने में खुशी कक्कड़ ने अपनी आवाज दी है। इस गाने को बिट्टू विद्यार्थी ने लिखा है और शुभम राज ने संगीत दिया है। गाने के वीडियो का निर्देशन बद्री झा ने किया है, जबकि शानदार कोरियोग्राफी गोल्डी जैसवाल और सनी सोनकर की है। बता दें कि पवन सिंह का नया गाना 'राजा रंगबाज' यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है। अबतक इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि पवन सिंह ने एक बार फिर से दिल जीत लिया है।
लाफ्टर शेफ्स में पवन सिंह ने तेजस्वी प्रकाश के साथ किया फर्ल्ट
हाल ही में पवन सिंह ने लाफ्टर शेफ्स में धमाल मचाया है। शो में पवन सिंह ने तेजस्वी प्रकाश के साथ जमकर फर्ल्ट किया। कलर्स ने एक प्रोमो वीडियो शेयर किया था, जिसमें पवन सिंह, तेजस्वी प्रकाश के साथ काम करते दिखाई दे रहे हैं। तो तेजस्वी प्रकाश कहती हैं 'इस शो में जो भी गेस्ट आए उसमें सबसे बेस्ट आप हो' तो ये सुनकर पवन सिंह कहते हैं- 'ऐसे मत बोलो नहीं तो हम जान दे देंगे।' तो करण कुंद्रा कहते हैं 'जान देनी ही पड़ जाएगी थोड़ी देर और रुकोगे तो' फिर पवन सिंह कहते हैं 'ऐसी चीजों के लिए जान भी चली जाए तो कोई दिक्कत नहीं।' पवन सिंह का ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।
