लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी के बाद भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने दर्ज कराई शिकायत
- Authored by: कुमार सरस
- Updated Dec 8, 2025, 10:50 PM IST
Pawan Singh files complaint: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पवन सिंह को धमकी दी है। धमकी देने वाले ने पवन सिंह से कहा कि सलमान खान के साथ स्टेज शेयर मत करना। इस बीच पवन सिंह ने मुंबई पुलिस में दो शिकायतें दर्ज कराईं। इसके बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई है।
pic credit- pawan singh instagram
Pawan Singh files complaint: भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिन पवन सिंह बिग बॉस 19 के फिनाले में शामिल हुए और सलमान खान के साथ उन्होंने स्टेज शेयर किया। इससे पहले ये खबर सामने आ गई कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पवन सिंह को धमकी दी है। धमकी देने वाले ने पवन सिंह से कहा कि सलमान खान के साथ स्टेज शेयर मत करना और पैसे भेजो, वरना अंजाम बुरा होगा। इस मामले में एक नया अपडेट सामने आया है। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने मुंबई पुलिस में दो शिकायतें दर्ज कराई हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं पूरी बात...
पवन सिंह ने दर्ज कराई शिकायत
पावरस्टार पवन सिंह ने तुरंत मुंबई पुलिस में दो शिकायतें दर्ज कराईं। दोनों केस एंटी-एक्सटॉर्शन सेल को भेज दिए गए हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। धमकी बिहार से लेकर मुंबई तक के अलग-अलग नंबरों से आई है। पवन के टीम मेंबर्स को भी इसी तरह के मैसेज आए। कॉलर ने साफ कहा था। बिग बॉस फिनाले में मत जाना, वरना देख लेंगे।”ये पहली बार नहीं है जब बिश्नोई गैंग ने सलमान खान के साथ काम करने वालों को टारगेट किया हो। पहले कपिल शर्मा को भी धमकी दी गई थी कि सलमान के साथ शो मत करना। अब पवन सिंह की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है और पुलिस पूरी ताकत से जांच कर रही है। हालांकि पवन सिंह के फैंस टेंशन में आ गए हैं।
पवन सिंह ने बिग बॉस में मचाया धमाल
बताते चलें कि पवन सिंह की लोकप्रियता काफी तेजी से बढ़ रही है। अब वो सिर्फ यूपी-बिहार में ही बल्कि पूरे देश में गर्दा उड़ा रहे हैं। हाल ही में बिग बॉस 19 के फिनाले में पवन सिंह ने सलमान खान के साथ धमाल मचाया साथ ही बाकी कंटेस्टेंट्स को भी एंटरटेन किया है। कुछ दिनों पहले ही पवन सिंह रियलिटी शो राइज एंड फॉल में नजर आए थे। इस शो में भी पवन सिंह का जलवा देखने को मिला था। पवन सिंह फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में भी एक्टिव है। वो भाजपा से जुड़े हुए हैं उन्होंने बिहार चुनाव के दौरान अपनी पार्टी के समर्थन में कई रैलियां की थी।