भोजपुरी

Stree 2 के बाद फिर साथ आए पवन सिंह-राजकुमार राव, 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के सेट से लीक हुआ वीडियो!!

Pawan Singh and Rajkummar Rao Video: भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 में ऐसा धमाल मचाया था कि लोग बस देखते रह गए थे। उनके गाने 'तू आई नहीं' ने यूट्यूब पर सारे रिकॉर्ड्स तोड़ डाले थे। इस बीच पवन सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देख उनके फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई है।

Image

pawan rajku

Pawan Singh Viral Video: भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह को यूपी-बिहार में लोग दिल खोलकर प्यार देते हैं। अब तो पवन सिंह ने बॉलीवुड में भी अपना दबदबा कायम कर लिया है। हाल ही में राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 रिलीज हुई, जिसमें पवन सिंह ने 'तू आई नहीं' सॉन्ग गाया था। इस गाने को लोगों ने इतना प्यार दिया कि यूट्यूब पर कई दिनों तक ये ट्रेंड करता रहा। इस बीच पवन सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद लोगों का चेहरा खिल गया है। अब एक बार फिर से पवन सिंह बॉलीवुड में तहलका मचाने वाले हैं।

पवन सिंह ने राजकुमार राव संग लगाए ठुमके

भोजपुरी स्टार पवन सिंह और राजकुमार राव का एक वीडियो सामने आया है, जिसमे दोनों जमकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इस क्लिप को देखने के बाद लोगों ने ये अंदाजा लगा दिया है कि पवन और राजकुमार की जोड़ी फिर से गर्दा उड़ाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये क्लिप 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के सेट से सामने आया है। इसे देखकर ऐसा लगता है कि इस फिल्म के किसी सॉन्ग में पवन सिंह ने अपनी आवाज दी है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद से ही फैंस काफी खुश हो गए हैं।

यहां देखें पवन सिंह का वीडियो:

विवादों से रहा है नाता

बताते चलें कि पवन सिंह आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। पवन सिंह का विवादों से भी गहरा नाता रहा है। बता दें कि उनका नाम एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ जुड़ा था। दोनों की मुलाकात एक मूवी के सेट पर हुआ थी। इसके बाद पवन और अक्षरा करीब आ गए। रिपोर्ट्स की मानें तो काफी समय तक पवन सिंह और अक्षरा साथ रहे थे। हालांकि फिर कुछ ऐसा हुआ कि दोनों के रास्ते अलग हो गए।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article