भोजपुरी

Bhojpuri Chhath Song: सोनू निगम और पवन सिंह के गाने 'जय छठी मइया' की धूम, देखें वीडियो

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 19, 2022, 11:25 AM IST

Sonu Nigam and Pawan Singh Bhojpuri Chhath Geet: 10 नवंबर को छठ महापर्व मनाया जाएगा, उससे पहले यूट्यूब पर छठ के भोजपुरी गाने धूम मचा रहे हैं।

Image

Bhojpuri Chhath Song: सोनू निगम और पवन सिंह के गाने 'जय छठी मइया' की धूम, देखें वीडियो

Sonu Nigam and Pawan Singh Bhojpuri Chhath Geet: चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत दीपावली के 6 दिन के बाद से शुरू होती है। छठ पूजा में नहाय खाय, खरना, अस्ताचलगामी अर्घ्य और उषा अर्घ्य का विशेष महत्व होता है। इस साल छठ व्रत की शुरुआत शुक्रवार 28 अक्टूबर 2022 से नहाए खाय के साथ हो रही है। उससे पहले यूट्यूब पर भोजपुरी छठ गीत धूम मचाने लगे हैं। बॉलीवुड के दिग्‍गज सिंगर सोनू निगम का छठ गीत काफी पसंद किया जा रहा है जिसे उन्‍होंने पवन सिंह और खुशबू जैन के साथ मिलकर गाया है। सोनू न‍िगम और पवन सिंह की आवाज में ये गाना बेहद दिलकश लग रहा है और अरुण बिहारी के बोल भक्ति भाव से भर देने वाले हैं। इस गाने के बोल हैं 'जय छठी मइया' जिसे हर्षिका पूनाचा पर फ‍िल्‍माया गया है। इस गाने को अब तक 3 करोड़ 18 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article