Monalisa Pics: भोजपुरी से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री से मोनालिसा को यूपी-बिहार में पहचान दी। वहीं टीवी में काम करने के बाद वो घर-घर में फेमस हो गई। इस बीच मोनालिसा की नई तस्वीरें इंस्टाग्राम (Instagram) सामने आई हैं, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रही है। मोनालिसा की इन तस्वीरों को देखकर सभी लोग मदहोश हो गए हैं। आइए नजर डालते है इन तस्वीरों पर... (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-आशा भोसले के गाने पर भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa ने दिखाई अदाएं, मदहोश हुए लोग)

मोनालिसा ने दिखाया किलर लुक (pic credit-instagram)
मोनालिसा ने शेयर की फोटोज
भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो साड़ी में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही है। फोटोज को शेयर करते हुए मोनालिसा ने लिखा, 'साल 2026 के पहले 6 महीने आभार के साथ पूरे हुए।' फोटोज में मोनालिसा का लुक हद से ज्यादा किलर लग रहा है। मोनालिसा की हर अदा पर लोग फिदा हो गए है। मोनालिसा की एक-एक तस्वीर लोग 1000 बार देखने को मजबूर हो गए है। एक यूजर ने लिखा, 'आप बहुत खूबसूरत और क्यूट हो।' दूसर ने लिखा, 'दिल की धड़कन...' इसी तरह लोग मोनालिसा की फोटोज पर प्यार लुटा रहे हैं।
छाई रहती हैं मोनालिसा
बताते चलें कि भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस का ध्यान खींचती रहती हैं। उनकी हर पोस्ट कुछ ही मिनटों में वायरल होने लगती है और फैंस जमकर लाइक और कमेंट करते हैं। मोनालिसा अपने ग्लैमरस अंदाज, स्टाइलिश लुक और फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। यही वजह है कि उनकी हर नई पोस्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, जो हर तस्वीर पर भरपूर प्यार लुटाती नजर आती है।
