भोजपुरी

आशा भोसले के गाने पर भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa ने दिखाई अदाएं, मदहोश हुए लोग

Monalisa Video: भोजपुरी से लेकर टीवी की दुनिया में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो साड़ी लुक में सुपर से ऊपर लग रही है। मोनालिसा का ये अंदाज किलर लग रहा है।

Image

आशा भोसले के गाने पर भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने दिखाई अदाएं (pic credit-instagram)

Monalisa Video: भोजपुरी से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। मोनालिसा खूबसूरती और एक्टिंग हर मामले में बाकी टीवी एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। मोनालिसा की हर अदा पर लोग अपनी जान छिड़कते हैं। इस बीच भोजपुरी की क्वीन मोनालिसा का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में मोनालिसा दिवंगत गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) के गाने पर अदाएं दिखा रही हैं। आइए नजर डालते है इस क्लिप पर...(ये भी पढ़ें-भोजपुरी सिनेमा को बदलेंगी मोनालिसा? डबल मिनिंग गानों की बात)

aslimonalisa

आशा भोसले के गाने पर मोनालिसा ने दिखाई अदाएं (pic credit- instagram)

मोनालिसा ने दिखाई अदाएं

भोजपुरी और टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस क्लिप में एक्ट्रेस मोनालिसा रेड साड़ी में दिवंगत गायिका आशा भोसले के सॉन्ग 'पूछो ना यार क्या हुआ' पर अपनी अदाएं दिखा रही है। इस क्लिप में मोनालिसा किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। रेड साड़ी में मोनालिसा को देखकर फैंस 7 वें आसमान पर पहुंच गए हैं। एक्ट्रेस मोनालिसा की अदाएं इतनी ज्यादा किलर लग रही है कि लोग मदहोश हो गए हैं। मोनालिसा के इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें-पैसों की तंगी की वजह से शॉपिंग नहीं कर पा रही हैं भोजपुरी एक्ट्रेस!! वीडियो देख लोगों की छूट गई हंसी)

छाई रहती हैं मोनालिसा

भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मोनालिसा अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। मोनालिसा ने भोजपुरी के साथ-साथ टीवी की दुनिया में भी धमाल मचाया है। इसके अलावा मोनालिसा ने सलमान खान के शो बिग बॉस में भी गर्दा उड़ाया है। मोनालिसा हाल ही में रियलिटी शो 'द 50' (The 50) में अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ नजर आई थीं, जहाँ उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और कातिल अदाओं से दर्शकों का दिल जीता।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article