Akshara Singh desi look: भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन अक्षरा सिंह आए दिन किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। अक्षरा सिंह का अंदाज इतना ज्यादा कातिलाना है कि हर कोई घायल हो जाता है। अक्षरा सिंह के हुस्न को देख फैंस 7 वें आसमान पर पहुंच जाते हैं। इस बीच भोजपुरी की क्वीन अक्षरा सिंह ने अपने फैंस को विजुअल ट्रीट दिया है। अक्षरा सिंह की नई तस्वीरें सामने आई हैं, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। अक्षरा का ये अंदाज देखने लायक है।
भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह ने कराया हुस्न का दीदार
भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अक्षरा की एक झलक पाने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं। इस बीच अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर नई फोटोज साझा की हैं, जिनमें वो देसी लुक में सुपर से ऊपर लग रही हैं। अक्षरा सिंह पहाड़ों के बीच साड़ी पहनकर कैमरे के सामने एक से एक पोज दे रही हैं। अक्षरा सिंह का हर एक पोज इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। अक्षरा के फोटोज पर लोग धड़ाधड़ कमेंट करते हुए प्यार बरसा रहे हैं।
भोजपुरी वर्ल्ड पर करती है राज
बताते चलें कि एक्ट्रेस अक्षरा सिंह काफी समय से भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। अक्षरा सिंह ने तमाम बड़े एक्टर्स के साथ काम किया है। इस लिस्ट में पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, रवि किशन और मनोज तिवारी के नाम शामिल है। अक्षरा सिंह ने भोजपुरी के अलावा बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन में धमाल मचाया था। अक्षरा सिंह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ की वजह से भी चर्चा में बनी रहती है। अक्षरा सिंह ने पवन सिंह को डेट किया था। दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी। हालांकि बाद में दोनों के रिश्ते को नजर लग गई और वे अलग हो गए।
