भोजपुरी

"जब तक प्यार रहेगा, काम मिलता...", कास्टिंग काउच पर Anjana Singh का बेबाक बयान

भोजपुरी अदाकारा अंजना सिंह ने कास्टिंग काउच पर बात करते हुए कहा है कि अब इसके मायने बदल गए हैं। अब भोजपुरी कलाकार इसे प्यार का नाम देने लगे हैं, जो कुछ समय तक चलता है।

Image

"जब तक प्यार रहेगा, काम मिलता...", कास्टिंग काउच पर Anjana Singh का बेबाक बयान

KEY HIGHLIGHTS
  • अंजना सिंह ने कास्टिंग काउच पर तोड़ी चुप्पी
  • भोजपुरी इंडस्ट्री में हीरोइन्स का होता है शोषण
  • अंजना ने खोल दी भोजुपुरी इंडस्ट्री की सच्चाई

भोजपुरी इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच मौजूद है या नहीं, इस पर हर कलाकार अपने-अपने विचार देता रहता है। भोजपुरी हीरोइन्स कई बार ये खुलासा कर चुकी हैं कि इंडस्ट्री पूरी तरह से मर्दों के मुताबिक चलती है और अगर वो नहीं चाहेंगे तो किसी को काम नहीं मिलेगा। अदाकारा अंजना सिंह ने भी हाल ही में इस टॉपिक पर बात की और समझाने की कोशिश की है कि भोजपुरी इंडस्ट्री अब किस तरह से चलती है। अंजना सिंह ने एक पॉडकास्ट के दौरान बताया है कि भोजपुरी इंडस्ट्री में अब कास्टिंग काउच के मायने पूरी तरह से बदल चुके हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: SCOOP: Aamir Khan से पहले Shah Rukh Khan बनने वाले थे लाला अमरनाथ, कोविड की वजह से अधूरा रह गया सपना

Anjana Singh ने बताई कास्टिंग काउच की सच्चाई

अदाकारा अंजना सिंह ने एक पॉडकास्टर में इशारा दिया है कि भोजपुरी इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच चलता है। पहले भी हीरोइन्स को परेशान किया जाता था और आज भी इसके बिना काम मिलना मुश्किल है लेकिन अब कास्टिंग काउच के मायने पूरी तरह से बदल चुके हैं। अंजना सिंह के अनुसार, "भोजपुरी इंडस्ट्री में अब कास्टिंग काउच ने दूसरा स्वरूप ले लिया है। अब यहां पर कास्टिंग काउच को प्यार कहा जाता है। जब तक लोग साथ हैं और एक-दूसरे को प्यार कर रहे हैं दोनों काम करते रहते हैं। हालांकि इस प्यार की कोई अवधि नहीं है। ये कभी भी खत्म हो सकता है और उसके बाद इसे कास्टिंग काउच कहा जाता है।"

"जब तक प्यार रहेगा, काम मिलता...", कास्टिंग काउच पर Anjana Singh का बेबाक बयान

"जब तक प्यार रहेगा, काम मिलता...", कास्टिंग काउच पर Anjana Singh का बेबाक बयान

अंजना सिंह ने बातों ही बातों में उन भोजपुरी कलाकारों पर निशाना साधा है जो शादीशुदा होने के बाद भी अपनी हीरोइन्स के साथ रिलेशनशिप में रहते हैं और जब दोनों का ब्रेकअप हो जाता है तब हीरोइन्स को समझ आता है कि उनके साथ गलत हुआ और उनका फायदा उठाया गया। अंजना सिंह ने किसी का नाम तो नहीं लिया है लेकिन कहीं ना कहीं ये बता दिया है कि इंडस्ट्री की कई हीरोइन्स इसी तरह से काम पा रही हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Alia Bhatt की Alpha ने रचा इतिहास, बनी 2026 की 6th बिगेस्ट फर्स्ट वीकेंड ओपनर

अंजना सिंह ने कलाकार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के उस बयान को भी सही ठहराया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भोजपुरी इंडस्ट्री की हर हीरोइन कहती है कि कास्टिंग काउच होता है लेकिन उसके साथ नहीं हुआ है। अंजना ने कहा है कि खेसारी बात तो पते की कहते हैं लेकिन वो बोलते इस अंदाज में हैं कि लोग उनकी बातों को गलत तरह से ले लेते हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article