बॉक्स ऑफिस

Alia Bhatt की Alpha ने रचा इतिहास, बनी 2026 की 6th बिगेस्ट फर्स्ट वीकेंड ओपनर

आलिया भट्ट और शरवरी की हालिया रिलीज ऐल्फा की भले ही जमकर आलोचनाएं हो रही हो लेकिन इसने 2026 की छठी बिगेस्ट ओपनर का खिताब अपने नाम कर लिया है। ऐल्फा ने ओरोमियो को पछाड़कर ये कारनामा किया है।

Image

2026 की 6th बिगेस्ट फर्स्ट वीकेंड ओपनर बनी Alpha, Alia Bhatt ने रचा इतिहास

KEY HIGHLIGHTS
  • ऐल्फा ने 3 दिनों में ही रच दिया इतिहास
  • आलिया भट्ट-बॉबी देओल की दिखाई गई है टक्कर
  • ऐल्फा बनी 2026 की छठी बिगेस्ट फर्स्ट वीकेंड ओपनर

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को अपनी हालिया रिलीज ऐल्फा के लिए काफी आलोचनाएं झेलनी पड़ रही हैं लेकिन फिर भी ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म ऐल्फा ने अपने पहले वीकेंड में कमा का कारोबार किया है, जिसके दम पर ये मूवी साल 2026 की छठी बिगेस्ट फर्स्ट वीकेंड ओपनर बन गई है। ऐल्फा ने ये कारनामा शाहिद कपूर की ओ'रोमियो और वरुण धवन की है जवानी तो इश्क होना है को पछाड़कर अपने नाम किया है। फिल्म ऐल्फा के खाते में अब कुल मिलाकर 33.48 करोड़ रुपये है, जिसके साथ ये 2026 की टॉप 7 फर्स्ट वीकेंड ओपनर्स में शामिल हो चुकी है। Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: SS Rajamouli की 'Varanasi' से Mahesh Babu का लुक लीक! फैन्स ने की रणबीर कपूर से तुलना

2026 की 6th बिगेस्ट फर्स्ट वीकेंड ओपनर बनी Alpha, Alia Bhatt ने रचा इतिहास

2026 की 6th बिगेस्ट फर्स्ट वीकेंड ओपनर बनी Alpha, Alia Bhatt ने रचा इतिहास

2026 की Top 7 बिगेस्ट ओपनर्स में शामिल हुई Alpha

आलिया भट्ट, शरवरी, बॉबी देओल और अनिल कपूर जैसे सितारों से सजी फिल्म ऐल्फा से ट्रेड पंडितों को बहुत सारी उम्मीदें थीं लेकिन ये मूवी उन उम्मीदों पर खरी उतरने में नाकामयाब रही है। हालांकि ऐला नहीं है कि फिल्म ऐल्फा की कमाई बिल्कुल भी प्रभाविक करने वाली नहीं है। फिल्म ऐल्फा ने अपने पहले वीकेंड में 33 करोड़ रुपये से ज्यादा जोड़कर कई फिल्मों पछाड़ दिया है। फिल्म ऐल्फा अब साल 2026 की छठी बिगेस्ट फर्स्ट वीकेंड ओपनर है। आइए आपको इस साल की 7 बिगेस्ट फर्स्ट लीकेंड ओपनर्स के बारे में बताते हैं... Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: SCOOP: Aamir Khan से पहले Shah Rukh Khan बनने वाले थे लाला अमरनाथ, कोविड की वजह से अधूरा रह गया सपना

रैंकिंगफिल्म का नामफिल्म की कमाई (1st Weekend)
1धुरंधर503 करोड़ रुपये
2बॉर्डर 2129.89 करोड़ रुपये
3वेलकम टू द जंगल63.47 करोड़ रुपये
4भूत बंगला54.50 करोड़ रुपये
5कॉकटेल 246.76 करोड़ रुपये
6ऐल्फा33.48 करोड़ रुपये
7ओ'रोमियो28.25 करोड़ रुपये

क्या और रिकॉर्ड तोड़ पाएगी Alpha?

आलिया भट्ट की ऐल्फा फर्स्ट वीकेंड ग्रोसर्स की लिस्ट में तो आराम से शामिल हो चुकी है लेकिन क्या ये मूवी आने वाले वक्त में और रिकॉर्ड तोड़ पाएगी? फिल्म को दर्शकों से जैसा रिस्पॉन्स मिला है और इसकी कमाई पहले सोमवार को जैसी चल रही है, उसे देखते हुए ये नामुमकिन लगता है। फिल्म ऐल्फा का लाइफटाइम कलेक्शन 50 करोड़ रुपये पार तो आसानी से चला जाएगा लेकिन ये फिल्म 100 करोड़ी नहीं हो पाएगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article