Alia Basu Gayab Hai Movie Review: सलीम दीवान के अभिनय ने इस दिलचस्प मनोवैज्ञानिक थ्रिलर में डाली जान

AuthorAuthored by: Updated Aug 9 2024, 10:14 IST

क्रिटिक्स रेटिंग
starstarstarstarstar

3.5

alia basu gayab hai movie review in hindi read here before watching movie

आज कल के समय में जब कंटेंट की भरमार है। ऐसे में ऑडियंस के लिए कुछ नया लेकर आना ही फिल्म को सफल बनाने का एकमात्र समाधान है। थ्रिलर फिल्में हमेशा से ही ऑडियंस को पसंद आती है। लेकिन पिछले कुछ समय से कोई ऐसी थ्रिलर फिल्म नहीं आयी जिसको देखकर ऑडियंस पूरी तरह से अचंभित हो जाए।

कुछ समय पहले फिल्म 'आलिया बसु गायब है' का ट्रेलर रिलीज़ हुआ था तो उसने सभी को हैरान कर दिया था। फिल्म के ट्रेलर ने फिल्म को लेकर उत्सुकता काफी बढ़ा दी थी और फाइनली फिल्म अब रिलीज़ हो गयी है और यह फिल्म पूरी तरह से ऑडियंस की अपेक्षाओं पर खरी उतरी है।