भोजपुरी

Pawan Singh से मिले दर्द को भूल आगे बढ़ी Akshara Singh, एक्ट्रेस को मिल गया सच्चा प्यार

  • Authored by: अभय
  • Updated May 3, 2026, 06:48 PM IST

Akshara Singh on Pawan Singh: एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने पवन सिंह और अपनी लव लाइफ को लेकर कई खुलासे किए।

Image

अक्षरा सिंह ने पवन सिंह को लेकर कही ये बात (Image Source: Akshara Singh Instagram )

Akshara Singh on Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस और बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) की स्टार अक्षरा सिंह (Akshara Singh) अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। कभी अक्षरा सिंह कोई तस्वीर वायरल हो जाती है, तो कभी एक्ट्रेस की लव लाइफ को लेकर कोई न्यूज सामने आ जाती हैं। काफी समय पहले अक्षरा सिंह का नाम एक्टर और सिंगर पवन सिंह (Pawan Singh) से भी जुड़ा था। इन सब के बीच अक्षरा सिंह का एक नया इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू में अक्षरा सिंह ने अपनी लव लाइफ को लेकर रिएक्शन दिया है। (ये भी पढ़ें: Dacoit Ek Prem Katha में हुई पवन सिंह की एंट्री, बॉलीवुड के बाद हिलाएंगे साउथ)

अक्षरा सिंह ने लव लाइफ पर दिया बड़ा बयान

एक्ट्रेस अक्षरा सिंह एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह अक्षरा सिंह की अभी हाल ही में दिया एक इंटरव्यू है। Zingabad से बातचीत में होस्ट ने अक्षरा सिंह से पवन सिंह को लेकर सवाल किया। इसका जवाब देते हुए अक्षरा सिंह ने कहा वो 'सिंगर के तौर पर बहुत अच्छे हैं लेकिन उन्होंने इतना ज्यादा अच्छा कर दिया कि अब कुछ अच्छा याद ही नहीं है।' इसके बाद उनसे पुरानी बातों को लेकर सवाल किया गया इसका जवाब देते हुए अक्षरा सिंह ने कहा कि 'मैं पुरानी बातें भूला चुकी हूं, मैं अब वो दौर को याद नहीं करना चाहती मेरे पास अब टाइम नहीं है।' (ये भी पढ़ें: अक्षरा सिंह ने साड़ी में कराया हुस्न का दीदार, लुक देख लोग बोले- 'क्या खूब लगती हो')

क्या अक्षरा सिंह को दोबारा प्यार हुआ?

इसके बाद शो के होस्ट ने अक्षरा सिंह से सवाल किया कि क्या आपको दोबारा प्यार हुआ। अक्षरा सिंह ने बिना देर किए जवाब देते हुए कहा कि, 'प्यार दोबारा हुआ है ना, चल रहा है। पुराना जो हो गया, वो भूत काल में जा चुका है। अभी मैं वर्तमान की चिंता करूंगी।' अक्षरा ने आगे कहा, 'हां मैं प्यार में हूं लेकिन अभी टाइम है। मैं आपको कुछ ही दिनों बाद अपने प्यार के बारे में बताऊंगी। बिना प्यार के कोई जिंदा नहीं रह सकता।'

Akshara Singh on Pawan Singh

अक्षरा सिंह ने पवन सिंह को लेकर कही ये बात (Image Source: Akshara Singh Instagram )

'मुझे नजर लग जाती है'

अक्षरा सिंह से जब उनके पार्टनर का नाम पूछा गया तब उन्होंने कहा- 'मुझे नजर बहुत जल्दी लगती है। अगर मैंने नाम बता दिया और नजर लग गई तो? शादी का अभी नहीं पता, लेकिन पहले जिनसे प्यार हुआ है उन्हें जान लें आप।' अक्षरा सिंह का ये इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article