भोजपुरी

अक्षरा सिंह ने साड़ी में कराया हुस्न का दीदार, लुक देख लोग बोले- 'क्या खूब लगती हो'

Akshara Singh Saree look: भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर छाई रहती है। अक्षरा अक्सर अपने फैंस को विजुअल ट्रीट देती रहती है। इस बीच अक्षरा सिंह का एक नया वीडियो सामने आया है, जिनमें वो साड़ी लुक में सुपर से ऊपर लग रही है। आइए नजर डालते है अक्षरा के लुक पर...

Image

askshara s

Akshara Singh Video: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती है। अक्षरा सिंह खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेसेस को टक्कर देती है। अक्षरा सिंह की हर अदा पर लोग अपनी जान छिड़कते है। इस बीच अक्षरा सिंह का एक नया वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। अक्षरा सिंह के नए लुक को देख फैंस सातवें आसमान पर पहुंच गए है। अक्षरा सिंह ने अपने लेटेस्ट लुक से फैंस को क्लीन बोल्ड कर दिया है।

अक्षरा सिंह ने शेयर किया धांसू वीडियो

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपेडट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिनमें वो साड़ी लुक में सुपर से ऊपर लग रही है। नए क्लिप में अक्षरा सिंह साड़ी में एक से एक पोज दे रही है। अक्षरा का देसी लुक इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। एक यूजर ने लिखा, 'अक्षरा सिंह आप साड़ी में अप्सरा जैसी लगती है।' दूसरे ने लिखा, 'अक्षरा सिंह आप यूपी-बिहार के लोगों की धड़कन है।' कुल मिलाकार अक्षरा सिंह का नया लुक छा गया है।

भोजपुरी की क्वीन हैं अक्षरा सिंह

बताते चलें कि अक्षरा सिंह ने कई भोजपुरी फिल्मों में धमाल मचाया है। उन्होंने बिग बॉस ओटीटी में भी अपना जलवा बिखेरा था। यूपी-बिहार में भोजपुरी की क्वीन अक्षरा सिंह की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। इंस्टाग्राम पर लाखों लोग अक्षरा सिंह को फॉलो करते है। अक्षरा सिंह अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी चर्चा में बनी रहती है। एक समय पर अक्षरा सिंह ने पवन सिंह को डेट किया था। दोनों एक दूसरे से बेइंताह प्यार करते थे, लेकिन फिर दोनों के रास्ते अलग हो गए। आज अक्षरा सिंह और पवन सिंह एक दूसरे को चेहरा भी देखना पसंद नहीं करते है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article