भोजपुरी

'बिग बॉस 19' से बाहर निकलने के बाद नीलम गिरी ने शहबाज-बसीर संग की खूब मस्ती, फोटो में दिखा रीयूनियन

Neelam Giri Reunion With BB 19 Contestants: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस नीलम गिरी ने सुपरस्टार सलमान खान के कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में हिस्सा लिया था। इस शो से बाहर हो चुकीं नीलम गिरी ने अब शहबाज बदेशा और बसीर अली से मुलाकात की है।

Image

Pics Credit: Instagram/Neelam Giri

Neelam Giri Reunion With BB 19 Contestants: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' को जल्द ही अपना विनर मिलने वाला है। रिपोर्ट्स की मानें तो 7 दिसंबर के दिन 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। ऐसे में 'बिग बॉस 19' से एविक्ट हो चुके कंटेस्टेंट्स अपने दोस्तों को सपोर्ट कर रहे हैं। हाल ही में नीलम गिरी ने शहबाज बदेशा और बसीर अली सहित का सदस्यों के साथ रीयूनियन किया है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं। खास बात यह है कि इन फोटो में शहनाज गिल भी नजर आ रही हैं।

शहबाज-बसीर से मिलीं नीलम

नीलम गिरी 'बिग बॉस 19' में अच्छा गेम खेल रही थीं। नीलम गिरी के बाहर हो जाने से फैन्स काफी निराश हुए थे। एक्ट्रेस के फैन्स को लग रहा था कि नीलम गिरी टॉप 5 में शामिल हो सकती हैं लेकिन ऐसा हुआ नहीं। हाल ही में शहबाज बदेशा भी घर से बेघर हो गए हैं। ऐसे में अब नीलम गिरी ने शहबाज बदेशा और बसीर अली से मुलाकात की और कई पिक्स अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कीं। इन फोटोज में सभी को मस्ती करते हुए देखा जा रहा है। फोटो में शहनाज गिल भी स्टाइलिश लुक में दिखाई दे रही हैं।

इस समय बिग बॉस 19 के घर में तान्या मित्तल, गौरव खन्ना, मालती चाहर और प्रणित मोरे सहित कई कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं। नीलम से पहले मृदुल तिवारी ने भी सभी सदस्यों से मुलाकात की थी। बता दें शो से अभिषेक बजाज, आवेज दरबार, नतालिया, नगमा और कुनिका भी बाहर हो चुके हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि किस सेलेब्स के हाथों में 'बिग बॉस 19' की ट्रॉफी लगती है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article