Rhea Chakraborty Bail: रिया और शौविक चक्रवर्ती की जमानत पर फैसला कल तक के लिए सुरक्षित

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 10, 2020, 05:18 PM IST

bail of Rhea Chakraborty: रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक की जमानत याचिकाओं पर आज सुनवाई हुई और दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सेशंस कोर्ट ने फैसला कल तक के लिए सुरक्षित रख लिया है।

Rhea Chakraborty Bail: रिया और शौविक चक्रवर्ती की जमानत पर फैसला कल तक के लिए सुरक्षित

रिया चक्रवर्ती (Rhea Charaborty) की जमानत (Bail) अर्जी पर अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है इस मामले पर कल यानि शुक्रवार 11 सितंबर को रिया की जमानत अर्जी पर सेशंस कोर्ट फैसला देगी,दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सेशंस कोर्ट ने फैसला कल तक के लिए सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट रिया, शौविक सहित छह आरोपियों की जमानत पर कल फैसला देगी।

मुंबई की एक विशेष अदालत में गुरुवार को रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई हुई, गौरतलब है कि  22 सितंबर तक रिया न्यायिक हिरासत में है, रिया और उसके भाई शौविक दोनों को सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले से संबंधित ड्रग मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने गिरफ्तार किया है।

एनसीबी ने तीन दिन तक पूछताछ करने के बाद रिया को मंगलवार को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से एक्ट्रेस 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में हैं जहां उन्हें मुंबई की भायखला जेल में रखा गया है बताते हैं कि रिया ने जमानत अर्जी में कहा कि मैं निर्दोष हूं और मैंने कोई गुनाह नहीं किया। मेरे पास से ड्रग्स या कोई सायकोट्रॉपिक पदार्थ बरामद नहीं किया गया। मुझ पर कम मात्रा में ड्रग्स खरीदने के मामले के अलावा दूसरा कोई बड़ा मामला नहीं बनता है और यह जमानती अपराध है। 

इससे पहले एनसीबी ने रिया की जमानत अर्जी का यह कहते हुए विरोध किया था कि यदि आरोपी को जमानत पर छोड़ा जाता है तो वह गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश कर सकता है।एनसीबी ने अपने बयान में कहा है कि रिया चक्रवर्ती 'ड्रग मंडली' की एक सक्रिय सदस्य हैं और ड्रग माफियाओं के साथ उनके तार जुड़े हुए हैं। बयान के मुताबिक रिया ने ड्रग खरीदारी एवं पैसे की लेन-देन की बात कबूली है। दीपेश सावंत, शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा का कहना है कि रिया उन्हें ड्रग खरीदने का निर्देश देती थीं। ड्रग तस्करी मामले में एनसीबी ने इन तीनों को पहले ही गिरफ्तार कर चुका है। 

End of Article