Boli Tujhse में शिवांगी जोशी की अदाओं पर फिदा हुआ फिल्म 83 का ये एक्टर, देखें ट्रेंडिंग गाने का वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 22, 2022, 09:34 PM IST

Trending Songs: मोहल्ले के प्यार और इजहार को खूबसूरत शब्दों में पिरोकर वीवाईआरएल ओरिजिनल्स की ओर से पेश किया गया है। इस सॉन्ग में लोकप्रिय टेलीविजन एक्ट्रेस शिवांगी जोशी और बॉलीवुड एक्टर ताहिर राज भसीन की जबरदस्त केमिस्ट्री नजर आ रही है।

Boli Tujhse में शिवांगी जोशी की अदाओं पर फिदा हुआ फिल्म 83 का ये एक्टर, देखें ट्रेंडिंग गाने का वीडियो

Romantic Song Boli Tujhse: आंखों-आंखों में प्यार का इजहार, उसे दुनिया से छिपाने की नाकाम कोशिशें और मिलने की ​जद्दोजहद। हाल ही में वीवाईआरएल ओरिजिनल्स की ओर से निर्देशित गाना Boli Tujhse जैसे ही रिलीज हुआ इसकी यह थीम लोगों के दिलों को छू गई। देखते ही देखते यह सॉन्ग यूट्यूब पर टॉप ट्रेंडिंग बन गया। दो दिन में ही इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं। वहीं हजारों लोगों ने दिल खोलकर इसपर कमेंट किए और अपने मन की बात कह डाली। लोकप्रिय टेलीविजन एक्ट्रेस शिवांगी जोशी और बॉलीवुड एक्टर ताहिर राज भसीन पर फिल्माए गए इस रोमांटिक नंबर में यंगस्टर्स को जहां अपना आज नजर आ रहा है, वहीं कुछ लोग इसमें अपने बीते हुए कल की झलक देख रहे हैं। असीस कौर और अभिजीत श्रीवास्तव ने इस खूबसूरत सॉन्ग को अपनी आवाज दी है। कंपोजिशन अमित त्रिवेदी का है, लिरिक्स राज शेखर ने दिए हैं।  


दो प्रेमियों की है कहानी 

दिल को छू लेने वाले इस सॉन्ग में शिवांगी और ताहिर की बहुत ही प्यारी, रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आ रही है। गाने की थीम एक ही मोहल्ले में रहने वाले प्रेमियों की है, जो लाख चाहते हुए भी अपना प्यार दुनिया से छिपा नहीं पाते। कभी पार्क में तो कभी छत पर, कभी भजन संध्या में तो कभी सड़क पर, पड़ोसी इन दोनों के आंखों के इशारों को भांप ही जाते हैं। इतना ही नहीं कई बार इन्हें रंगे हाथों पकड़ते भी हैं। लेकिन तो कहते हैं इश्क छिपाए नहीं छिपता। 

दो दिन में पांच मिलियन व्यूज 

यूट्यूब पर यह सॉन्ग टॉप ट्रेंडिंग में चल रहा है। इसे बीते दो दिन में ही पांच मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इतना ही नहीं 12 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो पर कमेंट कर चुके हैं। लोगों को शिवांगी की क्यूटनेस और ताहिर का भोलापन काफी पसंद आ रहा है। शिवांगी ने इस गाने की क्लिप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की है, जिसे पांच लाख अस्सी हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इससे पहले 14 अप्रैल को शिवांगी ने इसका पोस्टर भी अपने इंस्टा पेज पर शेयर किया था, जिसे 18 लाख व्यूज मिले। आपको बता दें शिवांगी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनके इंस्टा पर छह लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

End of Article