एंटरटेनमेंट

Adipurush Row: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आदिपुरुष मेकर्स को लगाई कड़ी फटकार, कह दी ये बड़ी बात

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 26, 2023, 05:44 PM IST

Adipurush Controversy Latest News:विवादों में घिरी फिल्म 'आदिपुरुष' पर शुरुआत से ही रोक की मांग की जा रही है और इसके लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की गई थी, 26 जून को सुनवाई के दौरान अदालत ने सेंसर बोर्ड को जबरदस्त फटकार लगाई है।

Image

26 जून को सुनवाई के दौरान अदालत ने सेंसर बोर्ड को जबरदस्त फटकार लगाई है

'आदिपुरुष' (Adipurush Controversy) पर रोक की मांग वाली याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई हुई, फिल्म 'आदिपुरुष' के संवादों को लेकर दर्शकों ने आपत्ति जताई थी, गौर हो कि अधिवक्ता कुलदीप तिवारी ने इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में इसे लेकर याचिका भी दर्ज करवाई थी जिसपर 26 जून को सुनवाई हुई, बताया जा रहा है कि अदालत ने सेंसर बोर्ड को जबरदस्त फटकार लगाई है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक हाई कोर्ट ने सेंसर बोर्ड और फिल्म के निर्माता-निर्देशक को कड़े तरीके से फटकारा है गौर हो कि फिल्म को लेकर फैंस बेहद ही नाराज है और अब फिल्म पर विवाद राजनैतिक भी बन चुका है इसी के साथ सेंसर बोर्ड पर भी लोगों ने कई आरोप लगाएं हैं।

मनोज मुंतशिर द्वारा लिखे गए डायलॉग भी बेहद खराब हैं

संशोधन याचिका में कहा गया था कि 'आदिपुरुष' फिल्म में महाकाव्य रामायण के किरदारों को तोड़-मरोड़ के दिखाया गया है और मनोज मुंतशिर द्वारा लिखे गए डायलॉग भी बेहद खराब हैं जो भारतीय सभ्यता से पूरी तरह अलग हैं।

'आदिपुरुष' रिलीज के बाद से ही विवादों में फंसी हुई है

गौर हो कि ओम राउत के डायरेक्शन में बनी एपिक रामायण पर बेस्ड फिल्म 'आदिपुरुष' रिलीज के बाद से ही विवादों में फंसी हुई है,फिल्म के खराब डायलॉग और किरदारों के खराब चित्रण को लेकर पूरे देश में इस फिल्म पर हंगामा हो रहा है, हालांकि मेकर्स ने विवादित डायलॉग को बदल दिया है बावजूद इसके फिल्म को लेकर बवाल जारी है और लोग इसके बैन की मांग भी कर रहे हैं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article