बिजनेस

इसने आदिपुरूष पर किया था बहुत भरोसा, पहले ही दिन 469 करोड़ का लगा झटका

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jun 17, 2023, 09:38 AM IST

PVR Inox share, Adipurush: फिल्म 'आदिपुरुष' के रिलीज होने के बीच शेयर बाजार में PVR Inox के शेयर की कीमत 3.31 फीसदी गिरकर 1,450.45 रुपये पर बंद हुई।

Image

आदिपुरुष

Photo : BCCL

PVR Inox share, Adipurush: फिल्म 'आदिपुरुष' के रिलीज होने के बीच शेयर बाजार में PVR Inox के स्टॉक में करीब 4% तक की गिरावट आ गई है। यह गिरावट ऐसे दिन आई है जब शेयर बाजार में तूफानी तेजी देखने को मिली थी। PVR Inox के शेयर की कीमत 3.31 फीसदी गिरकर 1,450.45 रुपये पर बंद हुई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार की ऑल टाइम हाई पर क्लोजिंग हुई। वहीं इसका मार्केटिंग कैप 15 जून के 14683 करोड़ से 469 करोड़ (3.19%) गिरकर 16 जून को 14214 करोड़ रुपये हो गया।

फिल्म को मिला ऐसा रिस्पॉन्स

दरअसल, प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। बाजार विश्लेषकों को फिल्म से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद थी, जो PVR Inox की जून तिमाही के नतीजों के लिए फायदेमंद साबित होती। जून तिमाही में अब तक चार फिल्मों ने 100 करोड़ रुपये का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (एनबीओसी) पार कर लिया है।

मार्च तिमाही ऐसे थे नतीजे

PVR Inox लिमिटेड को मार्च तिमाही में 333.99 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ। कंपनी ने एक साल पहले जनवरी-मार्च की अवधि में 105.49 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया था। तिमाही के दौरान कंपनी को परिचालन आय 1,143.17 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 536.17 करोड़ रुपये थी। मार्च, 2023 को समाप्त तिमाही के दौरान, दो प्रमुख सिनेमा प्रदर्शकों पीवीआर लिमिटेड और आईनॉक्स लेजर का विलय हुआ और एक नई पहचान पीवीआर आईनॉक्स लिमिटेड बनाई गई।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article