इलेक्शन

कोर्ट में घसीटा, फिर चुनावी मैदान में आजम को 'पटका'; कहानी आकाश सक्सेना की जिसने हार का बदला जीत से लिया

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 8, 2022, 05:59 PM IST

आकाश सक्सेना के पिता यूपी सरकार में पूर्व मंत्री थे। चार बार विधायक चुने गए थे। आकाश सक्सेना को आज की तारीख में आजम खान का दुश्मन नंबर एक माना जा सकता है। आकाश सक्सेना ही वो शख्स हैं जिन्होंने आजम खान के खिलाफ एक के बाद एक मुकदमे खुलवाए थे।

हार का बदला जीत से...आज रामपुर में जब आकाश सक्सेना जीते तो यही एक लाइन इनपर सटीक बैठती है। आकाश की आजम खान के साथ दुश्मनी ऐसी रही कि पहले तो उन्हें कोर्ट में घसीटा और अब चुनावी मैदान में भी सीधे पटखनी दे दी है। यह जीत आकाश की उन सभी हार पर मलहम का काम करेगी, जो उन्होंने आजम से दुश्मनी मोल लेकर पाई है। इससे पहले आकाश सक्सेना, आजम खान के सामने चुनाव लड़े थे, लेकिन तब उन्हें हार मिली थी।

कौन हैं आकाश सक्सेना (Who is Akash Saxena)

आकाश सक्सेना को आज की तारीख में सबसे ज्यादा आजम खान को कोर्ट में घसीटने के लिए जाना जाता है। 2017 में जब सपा सत्ता से बाहर हुई और राज्य में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनी तो एक के बाद एक आजम के खिलाम मुकदमें सामने लगे। कई मामलों में आजम को आरोपी बनाया गया। इनमें से ज्यादातर वो मामले थे, जिसकी रिपोर्ट आकाश ने करवाई थी।

पिता चार बार बने विधायक

आकाश का परिवार राजनीति से पुराना संबंध रखता है। पिता शिव बहादुर सक्सेना स्वार क्षेत्र से चार बार विधायक रह चुके हैं। प्रदेश सरकार में मंत्री भी थे। वो भी भाजपा के टिकट पर ही। इसके बाद जब आकाश राजनीति में उतरे तो बीजेपी के साथ ही रहे।

2022 में मिली थी करारी हार

इसी साल 2022 में हुए यूपी विधानसभा चुनाव में आकाश, आजम खान के खिलाफ उतरे थे। तब आजम खान जेल में बंद थे। हालांकि तब आकाश को सफलता नहीं मिली और उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ गया।

हार का बदला जीत से

इसी साल जब आजम खान को एक मामले में जेल की सजा हो गई तो फिर से रामपुर सीट पर चुनाव की बिगुल बज गई। बीजेपी ने एक बार फिर से आकाश सक्सेना पर भरोसा जताया और उन्हें टिकट दिया। वहीं आजम ने अपने करीबी दोस्त असीम राजा को आकाश के मुकाबले में उतार दिया। आज जब मतगणना शुरू हुई तो शुरूआत से ही असीम आगे बने हुए थे, लेकिन अचानक से आकाश को बढ़त मिली और फिर वोटों का ये फासला बढ़ता ही चला गया।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article