इलेक्शन

असेंबली इलेक्शन 2026 एग्जिट पोल लाइवस्ट्रीमिंग: बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी का कहां देखें Exit Poll 2026?

असेंबली इलेक्शन 2026 एग्जिट पोल लाइवस्ट्रीमिंग: पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी का Exit Poll 2026 कहां-कहां देख सकते हैं?

Image

एग्जिट पोल कहां देखें

असेंबली इलेक्शन 2026 एग्जिट पोल लाइवस्ट्रीमिंग कहां देखें, West Bengal, Tamil Nadu, kerala, Puducherry, Assam Chunav 2026 Exit Poll Parinam kab or kahan dekhein live streaming: देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में मतदान हो चुका है, जबकि पश्चिम बंगाल (West Bengal Assembly Election 2026)में दूसरे और अंतिम चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। जब मतदान की प्रक्रिया खत्म हो जाएगी, उसके बाद एग्जिट पोल (Exit Poll 2026) के नतीजे विभिन्न एजेंसियां की ओर से जारी किए जाएंगे। जिसे आप टाइम्स नाउ नवभारत के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर लाइव देख सकते हैं।

एग्जिट पोल 2026 लाइव कहां देखें?

पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी का एग्जिट पोल आप हमारी वेबसाइट टाइम्स नाउ नवभारत पर लाइव देख सकते हैं। यहां आप पल-पल की अपडेट के साथ, कई तरह की विश्लेषणात्मक रिपोर्ट्स भी पढ़ सकते हैं।

यूट्यूब पर Exit Poll 2026 कहां देखें

टाइम्स नाउ नवभारत की वेबसाइट के साथ-साथ आप इसके यूट्यूब चैनल पर भी एग्जिट पोल का रिजल्ट लाइव देख सकते हैं। यूट्यूब पर एग्जिट पोल लाइव देखने के लिए यहां क्लिक करें

टीवी पर एग्जिट पोल कहां देखें?

आप टाइम्स नेटवर्क के टीवी चैनल पर भी एग्जिट पोल देख सकते हैं। हिंदी के लिए टाइम्स नाउ नवभारत और अंग्रेजी के लिए टाइम्स नाउ पर जाएं।

29 अप्रैल को किस समय जारी होगा एग्जिट पोल?

पश्चिम बंगाल में जैसे ही मतदान की प्रक्रिया खत्म होगी, एग्जिट पोल आने लगेगा। बंगाल में दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को शाम पांच बजे खत्म होगा। इसके कुछ समय बाद चुनाव आयोग के दिशा निर्देशानुसर एजेंसियां अपना एग्जिट पोल जारी करेंगी।

फाइनल रिजल्ट 4 मई को

पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों का एग्जिट पोल भले ही 29 अप्रैल यानी बुधवार को आ जाएगा, लेकिन यह सिर्फ एकअनुमान भर ही होगा। अतीत में कई बार एग्जिट पोल गलत साबित हुए हैं। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी का फाइनल रिजल्ट 4 मई को मतगणना के बाद ही आएगा।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article