इलेक्शन

West Bengal Voter List: 90 लाख से ज्यादा नाम वोटर लिस्ट से बाहर, मुर्शिदाबाद में सबसे ज्यादा असर; भड़की ममता बनर्जी

West Bengal Voter List: पश्चिम बंगाल में SIR के बाद अब चुनाव आयोग ने नई वोटर लिस्ट जारी कर दी है। नई वोटर लिस्ट में 90 लाख से ज्यादा नाम काट दिए हैं।

Image

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची का बड़ा संशोधन (फाइल फोटो- PTI)

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Election) से पहले चुनाव आयोग (Election Commission) ने मतदाता सूची (Voter List) को लेकर अपडेट जारी कर दी है। चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट में 90 लाख से ज्यादा नाम बाहर कर दिए हैं। चुनाव आयोग के इस फैसले से अब पश्चिम बंगाल में हंगामा मचना तय है। इस लिस्ट के सामने आते ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऐलान कर दिया है कि वो उनके साथ लड़ाई लड़ेंगी, जिनका नाम मतदाता सूची से काटा गया है।

कैसे हुए 90 लाख नाम बाहर?

चुनाव से पहले Election Commission of India (ECI) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों ने की मतदाता सूची को लेकर बड़ी तस्वीर सामने रख दी है। अब तक कुल मिलाकर 90 लाख से अधिक नाम मतदाता सूची से बाहर हो चुके हैं। विपक्षी दल इस प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि चुनाव आयोग इसे सूची को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाने की नियमित प्रक्रिया बता रहा है। आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, एडजुडिकेशन सूची में शामिल करीब 60 लाख नामों की समीक्षा की गई थी। इनमें से लगभग 32 लाख नामों को अंतिम सूची में शामिल कर लिया गया, जबकि करीब 27 लाख नामों को बाहर कर दिया गया। इससे पहले 28 फरवरी को जारी पहली अंतिम सूची में भी लगभग 63 लाख नाम हटाए गए थे। इन दोनों चरणों को मिलाकर अब तक 90 लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम सूची से हट चुके हैं, जो अपने आप में एक बड़ा आंकड़ा माना जा रहा है।

मुर्शिदाबाद में सबसे ज्यादा कटे नाम

जिलावार आंकड़ों पर नजर डालें तो Murshidabad में सबसे ज्यादा 4,55,137 नाम हटाए गए हैं। इसके बाद North 24 Parganas में 3,25,666, Malda में 2,39,375, South 24 Parganas में 2,22,929 और Purba Bardhaman में 2,09,805 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। इन जिलों में बड़ी संख्या में नाम हटने से स्थानीय स्तर पर भी चर्चा तेज हो गई है।

ममता बनर्जी का ऐलान

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वोटर लिस्ट पर कहा है कि एसआईआर के बाद मतदाता सूचियों से जिनके नाम हटाए गए, तृणमूल कांग्रेस उनके साथ खड़ी रहेगी; न्यायाधिकरणों में कानूनी लड़ाई जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनावी रैली में कहा कि बंगाल में विशेष समुदायों के लोगों के नाम एसआईआर में काटे गए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिहार विधान सभाचुनाव रिजल्ट (Bihar Vidhan Sabha Chuanv Result) अपडेट और प्रमुख निर्वाचन क्षेत्र (Key Constituency) बिहार इलेक्शन फेजवन की वोटिंग (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Mehta
पूजा मेहता author

पूजा मेहता एक वरिष्ठ टेलीविज़न पत्रकार हैं, जिन्हें रिपोर्टिंग का लगभग 15 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने राजनीति, आतंकवाद, आंतरिक संघर्ष, रक्षा, पर्यावर... और देखें

End of Article