इलेक्शन

Gujarat Valsad Election Result: वलसाड जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर बीजेपी को मिली जीत

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 8, 2022, 05:14 PM IST

Gujarat Election Result constituency wise: वलसाड जिले की 5 में से तीन सीटें अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इसमें से धरमपुर, कपराडा और उम्बर्गगांव सीट आरक्षित हैं। जबकि पारदी और वलसाड सीटें अनारक्षित हैं। पांचों सीटों पर बीजेपी को जीत मिली है।

Image

गुजरात विधानसभा चुनाव

Gujarat Election Result constituency wise: साल 1966 में सूरत में से काटकर एक नया जिला बनाया गया। इस जिले को वलसाड नाम दिया गया। इस जिले की 5 में से तीन सीटें अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इसमें से धरमपुर, कपराडा और उमरगांव सीट आरक्षित हैं। जबकि पारडी और वलसाड सीटें अनारक्षित हैं। वलसाड जिले की पांचों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को जीत हासिल हुई है।

Gujarat Election Result: Full Results from dharampur, kaprada, pardi, umbergaon, valsad

विधानसभा सीटेंभाजपा उम्मीदवारकांग्रेस उम्मीदवारआप उम्मीदवारजीतहार
धरमपुरअरविंदभाई पटेलकिशन पटेलकमलेश पटेलबीजेपीआप
कपराडाजीतूभाई चौधरीवसंतभाई बरजुलभाई पटेलजयेंद्र गावितबीजेपीकांग्रेस
उमरगांवरमनलाल पाटकरनरेशभाई वजीरभाई वालवीअशोक पटेलबीजेपीकांग्रेस
पारडीकनुभाई मोहनजयश्री पटेलकेतन पटेलबीजेपीकांग्रेस
वलसाडभरतभाई पटेलकमलकुमार शांतिलाल पटेलराजू मार्चाबीजेपीआप

बता दें कि साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने वलसाड जिले की 5 में से 4 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस पार्टी मात्र कपराडा सीट जीतने में कामयाब हुई थी। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की 182 विधानसभा सीटों में से 99 सीटों पर जीत हासिल की थी। जबकि, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को 77 सीटें मिली थीं। लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी की एंट्री ने चुनावों को काफी रोचक बना दिया है। गुजरात में बीजेपी का पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2002 में था, जब उसने 182 सदस्यीय विधानसभा में 127 सीट पर जीत दर्ज की थी।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article