इलेक्शन

उत्तराखंड चुनाव एग्जिट पोल 2024 लाइव : उत्तराखंड की पहली पसंद कौन BJP या कांग्रेस? Exit Polls से होगा खुलासा

Uttarakhand Lok Sabha Election 2024 Exit Poll, उत्तराखंड लोकसभा 2024 चुनाव एग्जिट पोल ऑनलाइन स्ट्रीमिंग, टेलीकास्ट कब और कहां देखें: चुनाव आयोग ने कहा है कि सांतवें चरण का अंतिम वोट डाले जाने के आधे घंटे बाद एग्जिट पोल दिखाए जा सकते हैं। यानी मतदान खत्म होने के बाद न्यूज चैनलों पर एग्जिट पोल आने शुरू हो जाएंगे। आज (1 जून) को अंतिम चरण का मतदान समाप्त होने के बाद एग्जिट पोल का सिलसिला शुरू हो जाएगा। चुनाव आयोग ने कहा है कि मतदान समाप्त होने के आधे घंटे बाद एग्जिट पोल दिखाए जा सकते हैं। यानी आज शाम साढ़े छह बजे के बाद एग्जिट पोल दिखाए जांगे। हर बार की तरह इस बार भी टाइम्स नाउ नवभारत आपको एग्जिट पोल दिखा रहा है। लोकसभा चुनाव 2024 एग्जिट पोल और इसके हर अपडेट्स आप www.timesnowhindi.com पर देख सकते हैं। इसके अलावा टाइम्स नाउ नवभारत के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर, यूट्यूब और फेसबुक पर यूपी एग्जिट पोल देखा और सुना जा सकता है। यहां आपको एग्जिट पोल से जुड़ा हर अपडेट सबसे पहले और तेजी से मिलेगा। तो हमारे साथ बने रहिए और हर खबर पर रहिए अपडेट।

Image

चार जून को आएंगे लोकसभा चुनाव के रिजल्ट।

Uttarakhand Lok Sabha Exit Poll 2024: देव भूमि उत्तराखंड में लोकसभा की पांच सीटें हैं। इन सभी सीटों के चुनाव नतीजे चार जून को आएंगे। इन सीटों के चुनाव नतीजे जानने की उत्सुकता लोगों में बनी हुई है। पिछली बार की तरह उत्तराखंड की इन पांच सीटों पर क्या बीजेपी कब्जा जमाएगी? या इस बार उसे कांग्रेस से किसी तरह का चुनौती मिलने जा रही है, इस पर बने सस्पेंस को एग्जिट पोल्स बहुत हद तक परदा उठ जाएगा। चुनाव आयोग ने कहा है कि सांतवें चरण का अंतिम वोट डाले जाने के आधे घंटे बाद एग्जिट पोल दिखाए जा सकते हैं। यानी मतदान खत्म होने के बाद न्यूज चैनलों पर एग्जिट पोल आने शुरू हो जाएंगे।

कब और कहां देखें उत्तराखंड Exit Poll 2024

एक जून की शाम साढ़े छह बजे के बाद आप टाइम्स नाउ नवभारत चैनल, उसकी वेबसाइट https://www.timesnowhindi.com/ और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर आप उत्तराखंड का एग्जिट पोल देख पाएंगे। टाइम्स नाउ नवभारत पर आपको सबसे सटीक एग्जिट पोल देखने को मिलेंगे। यहां हम टाइम्स नाउ नवभारत की वेबसाइट का लिंक और उसके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों का लिंक दे रहे हैं-

लाइव टीवी: https://www.timesnowhindi.com/live-tv

हिंदी वेबसाइट: https://www.timesnowhindi.com/

अंग्रेजी वेबसाइट: https://www.timesnownews.com/

टाइम्स नाउ नवभारत यूट्यूब: https://www.youtube.com/@timesnownavbharat

उत्तराखंड की 5 सीटें

  1. टिहरी गढ़वाल
  2. गढ़वाल
  3. अल्मोड़ा
  4. नैनीताल-उधमसिंह नगर
  5. हरिद्वार

क्या होते हैं एग्जिट पोल्स

चुनाव के दौरान मतदाताओं के मन में क्या चल रहा है, वे किस पार्टी को चुन सकते हैं और उनके मुद्दें क्या हैं, यह सब जानने के लिए एजेंसियां सर्वे करती हैं। मतदाताओं से मिली जानकारियों और आंकड़ों के आधार पर एजेंसियां एक राय बनाती हैं। एग्जिट पोल नतीजे नहीं होते बल्कि अनुमान होते हैं। ये अनुमान गलत भी साबित होते हैं। तो कई बार इनकी भविष्यवाणी सटीक भी होती है। 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान लगभग सभी एग्जिट पोल ने मोदी सरकारी की वापसी की भविष्यवाणी की थी। ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल में अंतर होता है। ओपिनियन पोल जहां चुनाव से पहले कराए जाते हैं जबकि एग्जिट पोल सर्वे में सिर्फ मतदाताओं को शामिल किया जाता है। इसलिए इसे ज्यादा सटीक माना जाता है।

कौन-कौन एजेंसियां करती हैं Exit Poll

चुनाव के दौरान लोगों की नब्ज टटोलने के लिए कई एजेंसियां सर्वे करती हैं। इनमें सीएसडीएस, सी वोटर, ईटीजी, चाणक्या, एक्सिस माई इंडिया जैसी सर्वे एजेंसियां शामिल हैं। अलग-अलग न्यूज चैनल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और यूट्यूब पर लाइव-स्ट्रीमिंग करते हैं। एग्जिट पोल चुनाव नतीजे के करीब होते हैं। पोल ऑफ पोल्स में चुनाव नतीजे की मोटे तौर पर तस्वीर मिल जाती है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article