इलेक्शन

UP Nagar Nikay Chunav 2023 : यूपी नगर निकाय चुनाव 2023, यहां देखें नगर निगम, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, नगर पंचायत की सभी सीटें

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Mar 19, 2023, 10:18 PM IST

Uttar Pradesh Nagar Nikay Chunav 2023: 2017 के नगर निकाय (कुल निकाय 652) चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। 16 नगर निगमों में से भाजपा ने 14 पर कब्जा जमाया जबकि शेष दो सीटें बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के खाते में गईं। समाजवादी पार्टी को नगर निगम में एक भी सीट नहीं मिली। नगर निगम में बसपा के 147 पार्षद विजयी हुए।

Image

यूपी शहरी निकाय चुनाव 2023

Photo : BCCL

Uttar Pradesh Nagar Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश में करीब 762 नगर निकायों के लिए चुनाव होने हैं। इनमें नगर निगम की 17, नगर पालिका परिषद की 200 और शेष नगर पंचायत की सीटें हैं। इन सीटों के लिए मई महीने में चुनाव हो सकता है। दरअसल, चुनाव में पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने के लिए राज्य सरकार की ओर से गठित आयोग ने बीते दिनों अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी। आयोग ने प्रत्येक जिले में जाकर सर्वे का काम किया और पिछड़े वर्ग के आरक्षण को लेकर अपनी सर्वे रिपोर्ट तैयार की। आयोग ने अपने सर्वे में ओबीसी आरक्षण को लेकर कई खामियां पाईं और इन्हें दूर करने के लिए उसने सिफारिशें की हैं। आयोग की इस रिपोर्ट पर यूपी कैबिनेट ने अपनी मुहर लगा दी। योगी सरकार इस रिपोर्ट को सुप्रीम कोर्ट को सौंप चुकी है। इस रिपोर्ट पर शीर्ष अदालत 24 मार्च को सुनवाई करेगी। कोर्ट यदि इस रिपोर्ट को स्वीकार कर लेता है तो उत्तर प्रदेश में शहरी निकाय चुनाव का रास्ता साफ हो जाएगा।

यूपी सरकार ने SC में सौंपी है ओबीसी आयोग की रिपोर्ट

दरअसल, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने ओबीसी आरक्षण के बिना तत्काल चुनाव कराने का आदेश दिया था। योगी सरकार इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गई। योगी सरकार की अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी और राज्य में ओबीसी आरक्षण पर सर्वे कराने का आदेश दिया। राज्य सरकार की ओर से गठित ओबीसी आयोग ने अपना सर्वे तय समय से पहले कर रिपोर्ट सरकार को सौंप दी। नगर निकाय चुनाव में इस बार मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच होगा।

नगर निगम के 16 पदों का चुनाव परिणाम

2017 के नगर निकाय (कुल निकाय 652) चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। 16 नगर निगमों में से भाजपा ने 14 पर कब्जा जमाया जबकि शेष दो सीटें बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के खाते में गईं। समाजवादी पार्टी को नगर निगम में एक भी सीट नहीं मिली। नगर निगम में बसपा के 147 पार्षद विजयी हुए। जबकि भाजपा के 596 पार्षदों ने जीत हासिल की। नगर निगम में सपा के 202 पार्षद और कांग्रेस के 110 पार्षदों ने जीत दर्ज की। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के 12 उम्मीदवार भी पार्षद बने। नगर निगम चुनाव में रालोद से चार और शिवसेना से एक पार्षद बना।

नगर पालिका परिषद के चुनाव (198 सीट)

नगर पालिका परिषद के चुनाव में बसपा के खाते से 29 नगर पालिका परिषद अध्यक्ष बने। जबकि भारतीय जनता पार्टी के खाते में 70 सीटें, कांग्रेस के खाते में नौ और सपा के खाते में 45 सीटें गईं। एक सीट भाकपा ने जीती। आम आदमी पार्टी से 17 नगर पालिका परिषद सदस्य बने। ओवैसी की पार्टी से 7, ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक से दो, बसपा से 262, भाकपा से 7, भाजपा से 923, कांग्रेस से 158, रालोद से 12, शिवसेना से दो, सपा से 477 नगर पालिका परिषद सदस्य बने।

नगर पंचायत अध्यक्ष (438 सीटें)

नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद पर आम आदमी पार्टी दो सीटों, एआईएमआईएम एक, ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक एक,बसपा 45, भाजपा 100, कांग्रेस 17, राजद दो, रालोद तीन और समाजवादी पार्टी 83 सीटों पर विजयी हुई। आप से 19, ओवैसी की पार्टी से 6, ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक13, एनसीपी से एक, बसपा से 218, माकपा से एक, भाजपा से 664, कांग्रेस से 126, राजद से छह, शिवसेना से 34 और सपा से 453 उम्मीदवार नगर पंचायत सदस्य बने।

17 नगर निगम

क्रम संख्यानगर निगम
1आगरा
2अलीगढ़
3अयोध्या
4बरेली
5फिरोजाबाद
6गाजियाबाद
7गोरखपुर
8झांसी
9कानपुर
10लखनऊ
11मथुरा
12मेरठ
13मुरादाबाद
14प्रयागराज
15सहारनपुर
16शाहजहांपुर
17वाराणसी

नगर पालिका परिषद

अछनेरा
अफजलगढ़
अहरौरा
अकबरपुर (अंबेडकर नगर)
अलीगंज
अमरोहा
अनूपशहर
आवंला
अतरौली
अतर्रा
औरैया
आजमगढ़
बाह
बांसी
बछरवान (अमरोहा)
बदायूं
बादौत
बागपत
बाहेडी
बहजोई
बहराइच
बलिया
बलरामपुर
बांदा
बांगरमऊ
बाराबंकी
बरूवा सागर
बस्ती
भदोही
भर्थना
भरवाड़ी
भींगा-श्रावस्ती
बिलारी
बिलासपुर (रामपुर)
बिलग्राम
बिल्हौर
बिलसी
बिंदकी
बिसालपुर
बिसौली
बिसवान
बुलंदशहर
चंदौसी
चांदपुर
चरखारी
छिबरामऊ
चिरगांव
चित्रकूटधामकरवी
चुनार
कर्नलगंज
दादरी जीबी नगर
दातागंज
देवरिया
देवबंद
धामपुर
धनौरा
दिबई
एटा
इटावा
एत्मादपुर
फरीदपुर (बरेली)
फर्रुखाबाद
फेतहपुर
फतेहपुर सीकरी
गजरौला
गंगाघाट
गंगोह
गंजदुंद्वारा
गढ़मुक्तेश्वर
गौराबरहज
गौरीगंज (अमेठी)
घाटमपुर
गाजीपुर
गोलागोकर्ण नाथ
गोंडा
गोपीगंज
गुलावटी
गुरसहायगंज
गुरसराय
हल्दौर
हमीरपुर
हापुड़
हरदोई
हसनपुर
हाटा
हाथरस
जहांगीराबाद
जलालाबाद (शाहजहांपुर)
जलालपुर
जलेसर
जालौन
जसवंत नगर
जौनपुर
जायस
झिंझक
कासगंज
कैराना
ककराला
कालपी
कंधला
कन्नौज
कयामगंज
खैर
खैराबाद
खलीलाबाद
खतौली
खेकड़ा
खोरा माकनपुर
खुर्जा
कीरतपुर
कोंच
कोसीकला
कुशीनगर
लहरपुर
लखीमपुर
ललितपुर
लोनी
मारहारा
महराजगंज
महमूदाबाद
महोबा
मैनपुरी
मालावान
मऊ
मौदहा
मऊरानीपुर
मवाना
मिलक
मिरजापुर
मिसरिख नैमिश
मोदीनगर
मोहम्मदाबाद (गाजीपुर)
मोहम्मदी
मुबारकपुर
मुंगराबाद शाहपुर
मुरादनगर
मुज्फ्फरनगर
नगीना
नाहतौर
नजीबाबाद
नकुड़
नानपारा
नौतनवा
नवाबगंज (बरेली)
नवाबगंज (गोंडा)
नूरपुर
ओरई
पडरौना
पालिया कला
पिहानी
पिलीभीत
पिलखुवा
प्रतापगढ़
पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर
पुखराया
पुरानपुर
पुयावान
पुयावान
रामनगर (वाराणसी)
रामपुर (रामपुर)
रसड़ा
रथ
राबर्ट्सगंज (सोनभद्र)
राबर्ट्सगंज (सोनभद्र)
सहसवान
संभल
समथार
संडीला
सांडी
सरधना
सरसावा
शाहाबाद
शाहगंज
शामली
शमशाबाद
शेरकोट
शिकारपुर
सियाना
सिद्धार्थनगर
सिकंदराबाद
सिकंदरराउ
शिकोहाबाद
सिरागंज
सीतापुर
सोरोव
सुल्तानपुर
स्वार
स्योहरा
टांडा (अंबेडकर नगर)
टांडा (रामपुर)
ठाकुरद्वारा
तिल्हर
टुंडला
उझानी
उन्नाव
उतरौला
जमनिया
आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article