इलेक्शन

UP Municipal Election: 48 जिलों में निकाय चुनाव के लिए आरक्षण की सूची जारी, यहां देखिए लिस्ट

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 2, 2022, 12:01 AM IST

वार्ड आरक्षण पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए विभाग द्वारा एक सप्ताह का समय दिया गया है। जिसके बाद वर्तमान आरक्षण सूची में बदलाव किया जा सकता है। अधिकारियों ने कहा- "कोई भी व्यक्ति आपत्ति दर्ज कराना चाहता है या कोई सुझाव देना चाहता है, तो वह जिलाधिकारियों के माध्यम से ऐसा कर सकेगा।"

Image

यूपी निकाय चुनाव के लिए आरक्षण की लिस्ट जारी

Photo : BCCL

UP Municipal Election: यूपी में जल्द ही निकाय चुनाव हो सकते हैं। शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए पहला कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश शहरी विकास विभाग ने गुरुवार को राज्य के कुल 75 जिलों में से 48 में वार्ड आरक्षण की सूची जारी कर दी है। लखनऊ सहित अन्य जिलों के लिए 110 वार्डों की आरक्षण सूची प्रमुख सचिव नगरीय विकास अमृत अभिजात द्वारा जारी की गयी है।

वार्ड आरक्षण पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए विभाग द्वारा एक सप्ताह का समय दिया गया है। जिसके कारण वर्तमान में आरक्षण सूची में बदलाव किया जा सकता है। अधिकारियों ने कहा- "कोई भी व्यक्ति आपत्ति दर्ज कराना चाहता है या कोई सुझाव देना चाहता है, तो वह जिलाधिकारियों के माध्यम से ऐसा कर सकेगा।"

लखनऊ के अलावा, जिन अन्य 47 जिलों के लिए वार्ड आरक्षण शुरू किया गया है, उनमें रायबरेली, अमेठी, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, श्रावस्ती, संत कबीर नगर, शाहजहाँपुर, अमरोहा, अमेठी, अयोध्या, अलीगढ़, उन्नाव, एटा, औरैया, कानपुर देहात, कासगंज, कुशीनगर, कौशाम्बी, गाजियाबाद और गाजीपुर शामिल हैं।

जौनपुर, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, बस्ती, महराजगंज, चंदौली, चित्रकूट, संभल, सिद्धार्थनगर, सुल्तानपुर, सोनभद्र, हमीरपुर, हाथरस और हापुड़ के वार्डों के लिए भी आरक्षण कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि अन्य जिलों में शेष वार्डों के लिए आरक्षण कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा। राज्य में 17 नगर निगमों, 200 नगर पालिका परिषदों और 546 नगर पंचायतों सहित 763 शहरी स्थानीय निकाय हैं। राज्य भर में भाजपा के अधिकतम मेयर हैं, उसके बाद बसपा है।

इस लिस्ट के जारी हो जाने के बाद अब उम्मीद है कि चुनावों के तारीखों की घोषणा भी जल्द हो जाएगी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article