देश

अखिलेश का बड़ा बयान, कहा-'दोनों डिप्टी सीएम बनना चाहते हैं मुख्यमंत्री, कहा- 100 विधायक लाओ CM बन जाओ'

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 1, 2022, 11:28 PM IST

समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी के दोनों उपमुख्यमंत्री राज्य का मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं, अखिलेश यादव रामपुर में रैली को संबोधित कर रहे थे।

Image

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

Photo : Twitter

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गुरूवार को रामपुर में उत्तर प्रदेश की राजनीति को हिलाने वाला बयान दे डाला उन्होंने दावा किया कि यूपी के दोनों उपमुख्यमंत्री राज्य का मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं, उन्होंने कहा, 'हमने तो उनको खुला ऑफर दिया है कि 100 विधायक ले आओ, हम समर्थन देंगे, सीएम तुम बन जाना, हम बाहर से समर्थन देंगे।'

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक ये दोनों ही मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं, लेकिन हमने उन्हें प्रस्ताव दिया है कि वे अपने साथ 100 विधायक लेकर आएं और हम उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री बना देंगे।

अखिलेश यादव यहीं नहीं रूके उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यूपी में एक डिप्टी सीएम की स्थिति यह है कि वह किसी डॉक्टर का तबादला भी नहीं कर सकते। दूसरे डिप्टी सीएम का तो विभाग ही बदल दिया गया और उनके विभाग के पास कोई बजट ही नहीं है, मैं तो कहता हूं कि आइये, मुख्यमंत्री बनिए, सपा विधायक (SP MLA) साथ में हैं।'

यादव ने कहा कि उनके लोग संविधान को मानने वाले लोग हैं और दूसरी तरह वे (BJP) लोग हैं जो कानून का सम्मान नहीं करते, अखिलेश यादव रामपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सपा प्रत्याशी के समर्थन में गुरुवार को एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

वहीं आजम खान ने कहा, 'मैंने रामपुर को बुलंदियों पर पहुंचाया यहां यूनिवर्सिटी बनाई, गरीबों के बच्चों के लिए शिक्षा का इंतजाम किया लेकिन आज सरकार ने रामपुर को छावनी में तब्दील कर दिया है।'

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article