इलेक्शन

Union Territories states Lok Sabha Election 2024 Winner List: केंद्र शासित प्रदेशों में कौन हारा-कौन जीता? यहां देखें पूरी सूची

Union Territories states Lok Sabha Election 2024 Winner List (केंद्र शासित प्रदेशों में लोकसभा चुनाव विजेताओं की सूची 2024): लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और उसे 240 सीटें मिली हैं। वहीं कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 99 सीटें हासिल की हैं। तो वहीं, 37 सीटें हासिल करके समाजवादी पार्टी तीसरी बड़ी पार्टी बन गई है।

Image

Union Territories statesLok Sabha results

Union Territories states Lok Sabha Election 2024 Winner List: लोकसभा चुनाव 2024 में सभी राज्यों के चुनाव परिणामों के साथ केंद्र शासित प्रदेशों के चुनाव के नतीजे भी आ गए हैं। लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और उसे 240 सीटें मिली हैं। वहीं कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 99 सीटें हासिल की हैं। तो वहीं, 37 सीटें हासिल करके समाजवादी पार्टी तीसरी बड़ी पार्टी बन गई है। यहां देखिए केंद्र शासित प्रदेशों के विजेता उम्मीदवारों की पूरी सूची-

अंडमान-निकोबार द्वीप

लोकसभा सीट विजेता पार्टी
अंडमान-निकोबार बिष्णु पद रे बीजेपी

चंडीगढ़

लोकसभा सीट विजेता पार्टी
चंडीगढ़ मनीष तिवारी कांग्रेस

दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव

लोकसभा सीट विजेता पार्टी
दादरा और नगर हवेली डीके मोहन भाई बीजेपी
दमन और दीवपटेल उमेशभाई बाबूभाईनिर्दलीय

लद्दाख

लोकसभा सीट विजेता पार्टी
लद्दाखमोहम्मद हनीफानिर्दलीय

लक्षद्वीप

लोकसभा सीट विजेता पार्टी
लक्षद्वीपमुहम्मद हमदुल्लाह सईदकांग्रेस

पुडुचेरी

लोकसभा सीट विजेता पार्टी
पुडुचेरी वी वैथिलिंगमकांग्रेस
Pranjul Srivastava
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article