Uttar Pradesh Lok Sabha Election 2024 Exit Poll: लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल में सबसे बड़ा अनुमान सामने आया है। एग्जिट पोल में सबकी नजर सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश पर थी और इसके अनुमान आपको बता रहे हैं। यूपी में भाजपा गठबंधन को 66-70 सीटें, इंडी गठबंधन को 10-13 सीटें मिल सकती हैं। अगर पार्टीवार देखा जाए तो भाजपा को 61-64 सीटें, सपा को 9-11 सीटें, कांग्रेस को 1-2 सीट, अपना दल 2 सीटें, आरएलडी को 1-2 सीटें मिल सकती हैं। बसपा का खाता भी खुलता नहीं दिख रहा है।
किस गठबंधन को कितनी सीटें
भाजपा + सहयोगी - 66-70 सीटें
सपा + कांग्रेस -10-13 सीटें
पार्टीवार सीटें
भाजपा - 61-64 सीटें
सपा - 9-11 सीटें
कांग्रेस - 1-2 सीट
अपना दल - 2 सीटें
आरएलडी - 1-2 सीटें
कितना वोट शेयर
भाजपा - 47 %कांग्रेस - 4 %
सपा - 30%
बसपा - 9%
अपना दल - 1%
सिर्फ रायबरेली सीट पर जीत सकती है कांग्रेस
एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस को यहां एकमात्र सीट रायबरेली की ही मिलती दिख रही है जहां से राहुल गांधी उम्मीदवार हैं। इससे पहले सोनिया गांधी इस सीट का प्रतिनिधित्व करती रही थीं, लेकिन इस बार उन्होंने राज्यसभा से संसद में प्रवेश किया और राहुल के लिए सीट छोड़ दी।
यूपी का समीकरण
पिछले दो लोकसभा चुनाव में यूपी में भाजपा का प्रदर्शन शानदार रहा है। यूपी में उसने 80 सीटों में से 62 सीटों पर कब्जा जमाया था। जानकार मानते हैं कि इस बार भी भाजपा यूपी अच्छा प्रदर्शन करेगी। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा गठबंधन और सपा-कांग्रेस गठबंधन के बीच है। वाराणसी से खुद पीएम मोदी चुनाव लड़ रहे हैं। पूरे देश की निगाह खास तौर पर यूपी पर है।
