इलेक्शन

पटना पहुंची टाइम्स नाउ नवभारत की 'इलेक्शन यात्रा', क्या सोच रही है वहां की जनता, कैसा है चुनावी माहौल?

Bihar Assembly Election 2025 : बिहार में सियासी पारा बेहद गर्म हो गया है।बिहार में मची इस सियासी घमासान के बीच टाइम्स नाउ नवभारत की 'इलेक्शन यात्रा' 21 अक्टूबर यानी मंगलवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंची।

Image

टाइम्स नाउ नवभारत की 'इलेक्शन यात्रा' पटना पहुंची

Bihar Assembly Election 2025 : बिहार चुनाव में फ्रेंडली फाइट की ये रार क्या महागठबंधन में दरार डाल चुकी है? क्या महागठबंधन की इस आपसी खींचतान से NDA को वॉकओवर मिल रहा है? NDA में अमित शाह और नीतीश कुमार ने प्रचार अभियान को धार देना भी शुरू कर दिया..बिहार चुनाव में दोनों चरणों का नॉमिनेशन खत्म हो चुका है.. इस सबके बीच टाइम्स नाउ नवभारत की इलेक्शन यात्रा की टीम 21 अक्टूबर यानी मंगलवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंच चुकी है...

तेजस्वी और राहुल के अब तक चुनावी सभा नहीं करने से महागठबंधन चुनावी रेस में पिछड़ गया है..ऐसे ही तमाम सवालों का जवाब जानते हैं पटना में जनता-जनार्दन के मुख से...

सियासी घमासान के बीच 'इलेक्शन यात्रा' पटना पहुंची। चुनाव की इस घड़ी में पटना में क्या चुनावी माहौल है और लोग इस चुनाव के बारे में क्या सोच रहे हैं, इस मिजाज को टाइम्स नाउ नवभारत के राकेश पांडे ने पकड़ा

पटना की जनता ने अपनी राय रखी

विकास, पलायन.. किन-किन मुद्दों पर पटना की जनता का प्रहार? सीएम फेस के लिए तेजस्वी यादव के नाम का ऐलान करेगी कांग्रेस? ऐसे कई मुद्दों पर पटना की जनता ने अपनी राय रखी।

कई सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशी एक-दूसरे के खिलाफ ताल ठोक रहे हैं

जहां तक बिहार चुनाव का सवाल है..कई सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशी एक-दूसरे के खिलाफ ताल ठोक रहे हैं। कुछ सीटों पर कांग्रेस-RJD में तो कुछ पर कांग्रेस और CPI कैंडिडेट्स में टकराव हो रहा है।

बिहार की सभी 243 सीट पर दो चरण में होंगे चुनाव

बताया जा रहा है कि अलायंस में फूट, टिकट बंटवारे पर नाराजगी और अंदरूनी बगावत में उलझा महागठबंधन इलेक्शन कैंपेन में भी NDA से पिछड़ता नजर आ रहा..21 अक्टूबर को CM नीतीश कुमार की मुजफ्फरपुर के मीनापुर और कांटी में जनसभा हुई..तो वहीं पीएम मोदी 24 अक्टूबर से प्रचार अभियान का आगाज करने वाले हैं..जबकि महागठबंधन की चुनावी सभा की शुरुआत तक नहीं हुई है। बता दें कि बिहार की सभी 243 सीट पर दो चरण में चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए 6 नवंबर को और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article