इलेक्शन

मुजफ्फरपुर पहुंची टाइम्स नाउ नवभारत की 'इलेक्शन यात्रा', महागठबंधन-NDA के नेताओं ने एक दूसरे को घेरा

राजद नेता शमी ने एनडीए पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार की जनता ने फैसला कर लिया है कि इस बार तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। हमारे महागठबंधन में कोई फूट नहीं है। दिक्कत भाजपा में हैं। चर्चा में भाग लेते हुए भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा कि एनडीए में पहले सीट बंटवारा हुआ और फिर उम्मीदवारों के नाम आए।

Image

बिहार विधानसभा चुनाव 2025।

Bihar Assembly Election 2025 : बिहार में सियासी पारा बेहद गर्म हो गया है। 17 अक्टूबर पहले चरण के नामांकन का अंदिम दिन था। इस दिन नामांकन करने वाले उम्मीदवार भागमभाग करते नजर आए। प्रचार अभियान में जुटे नेता अपने विरोधियों पर जुबानी हमले तेज कर चुके हैं। बिहार में मची इस सियासी घमासान के बीच टाइम्स नाउ नवभारत की 'इलेक्शन यात्रा' शुक्रवार को मुजफ्फरपुर पहुंची। मुजफ्फरपुर के लंगट सिंह कॉलेज परिसर में चर्चा का मंच सजा। चुनाव की इस घड़ी में मजफ्फरपुर में क्या चुनावी माहौल है और लोग इस चुनाव के बारे में क्या सोच रहे हैं, इस मिजाज को टाइम्स नाउ नवभारत के रिपोर्टर राकेश पांडे ने पकड़ा-

इस गरमागर्म चर्चा में भाजपा नेता मनोज तिवारी, जदयू नेता कुंदन शांडिल्य, कांग्रेस नेता अरविंद कुमार मुकुल, राजद नेता इकबाल मोहम्मद शमी और जनसुराज के नेता अमित कुमार दास शामिल हुए। वहां उपस्थित लोगों ने भी चुनाव को लेकर अपनी बेबाक राय दी।

राजद नेता शमी ने एनडीए पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार की जनता ने फैसला कर लिया है कि इस बार तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। हमारे महागठबंधन में कोई फूट नहीं है। दिक्कत भाजपा में हैं। चर्चा में भाग लेते हुए भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा कि एनडीए में पहले सीट बंटवारा हुआ और फिर उम्मीदवारों के नाम आए। सबकुछ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से राज्य की जनता खुश है और वह पांचवीं बार प्रदेश में एनडीए की सरकार बनाएगी।

तो कांग्रेस नेता मुकुल ने कहा कि छह पार्टी का महागठबंधन है। इस बार बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। 14 नवंबर को अभूतपूर्व नतीजे आएंगे। एनडीए में सबकुछ ठीक नहीं है। पूर्व मंत्री धरने पर बैठे हैं। अमित शाह पटना में आकर नेताओं को मना रहे हैं। जदयू नेता शांडिल्य ने कहा कि महागठबंधन में इतनी रार है कि आज भी सीटों का बंटवारा हो रहा है। मुकेश सहनी नाराज हैं और वह गठबंधन में शामिल नहीं हैं।

जनसुराज के नेता अमित कुमार ने कहा कि डबल इंजन की सरकार है। एक इंजन पूरब जा रहा है तो दूसरा पश्चिम जा रहा है। इसमें दुर्दशा बिहार की हो रही है। बिहार और बिहारी सम्मान को इन्होंने कभी केंद्र में रखा ही नहीं। जनसुराज केवल बिहार को केंद्र में रख रहा है। इन लोगों का वोट कटना चाहिए। लोगों ने कहा कि जनसुराज पार्टी एनडीए और महागठबंधन के वोट काटने का काम करेगी। बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरणों 6 नवंबर और 11 नवंबर को होंगे। चुनाव नतीजे 14 नवंबर को आएंगे।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article