इलेक्शन

Election Yatra: राजस्थान की बाजी किसके हाथ, BJP रहेगी भारी या विपक्ष, देखिए भीलवाड़ा से ग्राउंड रिपोर्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 8, 2024, 08:06 PM IST

Election Yatra: लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग में बस थोड़ा ही वक्त बाकी है, उससे पहले सभी सियासी पार्टियां धुआंधार प्रचार कर रही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इलेक्शन यात्रा आज भीलवाड़ा की जनता के दिल को टटोलने पहुंची। देखें ग्राउंड रिपोर्ट

Times Now Navbharat Election Yatra: इस बार देशभर में 7 फेजों में चुनाव आयोजित किए जायेंगे, बात करें राजस्थान की तो यहां की 25 सीटों के लिए दो चरणों में वोटिंग होनी है, जिसमें पहले चरण (19 अप्रैल) में बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर की सीटों पर वोटिंग होगी, दूसरे चरण (26 अप्रैल) में टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा, झालावाड़-बारां में वोटिंग होगी।

टाइम्स नाउ नवभारत के स्पेशल शो इलेक्शन यात्रा आज पहुंच चुकी है राजस्थान के भीलवाड़ा में ...भीलवाड़ा का कैसा है सियासी मौसम ...लोकसभा चुनाव से पहले वो कौन से मुद्दे हैं जो सियासतदानों के चुनावी रैली में सियासत का पारा बढ़ा रहे हैं ....आज बात करेंगे कि कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र पर क्यों महाभारत मचा हुआ है।

सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं

जैसे-जैसे Lok Sabha Poll 2024 की तारीख पास आ रही है, सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं, जहां ओर BJP सत्ता बने रहने की कोशिश में लगी वहीं विपक्ष लगातार कोशिश कर रहा है कि मोदी सरकार को सत्ता से दूर कर परिवर्तन की लहर ला सके, अब इस बार जनता किसे चुनती है यह देखने वाली बात होगी।

2019 लोकसभा चुनाव: राजस्थान में किसे कितनी सीटें

राजस्थान की धरती से 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने क्लीन स्वीप किया था ...राजस्थान की 25 सीटों में बीजेपी ने 24 और एक सीट बीजेपी की सहयोगी दल राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने जीती थी...राजस्थान में पहले चरण यानि 19 अप्रैल को 12 सीटों पर चुनाव होना है जबकि दूसरे चरण यानि 26 अप्रैल को 13 सीटों पर मतदान होगा।

हाईटेक इलेक्शन बस में Election Yatra

गौर हो कि Election Yatra हाईटेक इलेक्शन बस में पूरे टीवी चैनल का सेटअप के साथ है जिसके जरिए लाइव टेलीकास्ट होगा, जिसमें गेस्ट भी आप होंगे, सवाल भी आपके होंगे और देश का मूड भी आप बताएंगे अगले 60 दिनों तक अब देश के कोने कोने की चुनावी खबर सबसे पहले 'टाइम्स नाउ नवभारत' पर आप देखेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article